फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

07 July Ka Ank Jyotish: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 07 Jul 2023 07:11 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
ank jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
दैनिक अंक ज्योतिष में, व्यक्ति की जन्म तिथि का उपयोग करके उसके व्यक्तित्व, स्वभाव, क्षमताएं, सम्प्रेषण और अन्य गुणों को विश्लेषण किया जाता है। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
व्यापारी हैं तो कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी में आपसी तकरार हो सकता है। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा आराम करने का भी समय नहीं मिलेगा माता के आशीर्वाद से नया कार्य शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग - हरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
समय आपके लिए अनुकूल है। शौक पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप डर तनाव और अन्य परेशानियों से मुक्त रहेंगे।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जो जातक विवाह करने में इच्छुक है उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नए संबंध बन सकते हैं। अपने आत्मविश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज रोजी-रोटी के उचित अवसर मिलेंगे। सतर्क रहें किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। लंबे समय से विदेश जाने का सपना आज पूरा हो सकता है। 
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज सोच-समझ कर अपने भविष्य के फैसले लें। धन पर आज अधिक खर्च हो सकता है। सावधान रहें क्योंकि रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। हर विषय का खुद आंकलन करें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
दिन के शुरुआत में टेंशन हो सकती है। प्रेमियों का दिल टूट सकता है। पेट की तकलीफ से आप परेशान हो सकते हैं। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह रफ़्तार पकड़ेगा। आज के दिन आपके घर में मांगलिक कार्य हो सकता है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नारंगी 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज दिन उत्तम रहेगा। आप ज्यादा स्पष्टवादी है इसलिए सोच-समझ कर बोलिएगा। भावना पक्ष प्रबल रहेगा। अपने कार्यो में नयी तकनीक का प्रयोग करें तो उन्नति होगी। क्रोध से बचनें की कोशिश करें। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग-  ग्रे 

 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
परिश्रम से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज मनोरंजन में मन ज्यादा लगेगा। आज प्रेम को लेकर महत्वपूर्ण दिन हैं नए प्रेम संबंध बनेंगे, पुराने संबंध प्रबल होंगे। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- फिरोजी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
लाभ भरा दिन है। नया घर या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। यात्रा और भ्रमण पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से लाभ होने का भी पूरा योग बना हुआ है। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत परेशान करेगी। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें