Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
परिवार, बच्चों या बुजुर्गों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय यादगार रहेगा। आज व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलें मुख्य आकर्षण रहेंगे। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
वित्तीय सुरक्षा आज आपकी सूची में पहले नंबर पर रहेगी। यदि आप व्यापार में कोई जोखिम लेने के लिए सोच रहे हैं तो आज सोच समझ कर ही निर्णय लें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नारंगी
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
शैक्षिक या आध्यात्मिक रुचि को आगे बढ़ाने के लिए कोई छोटी यात्रा सम्भव है। कला या संगीत के माध्यम से दूसरों के साथ अपनी अंतर्दृष्टि साझा करें। शुभ अंक-7
शुभ रंग- आसमानी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
जो लोग आप पर निर्भर करते हैं वो आपकी चिंता कर सकते हैं। कड़ी मेहनत करें और आने वाले दिनों में आपको अच्छा भाग्य मिलेगा। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
कोई गुप्त बात जो आपको परेशान कर रहा है, उसे परिवार के साथ साझा करने की ज़रूरत है। ऐसे वातावरण से निकलने का प्रयास करें जो आपको या आपके प्रियजनों को परेशान कर रहा है। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
यदि आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। पारंपरिक रस्में या कोई पावन आयोजन घर पर हो सकता है। शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- गुलाबी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
अगर आपके परिवार या प्रियजनों को आपकी जरूरत है तो उनको प्राथमिकता दें, या फिर उनके साथ रहने के लिए एक छोटी सी यात्रा करें। शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला
अंक 9
आज आपको अनियोजित काम करने पड़ेंगे और निश्चित रूप से आपका समय इस तरफ अधिक व्यतीत होगा। अलग-अलग पृष्ठभूमि वाले लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया