फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 07 December: इन तीन मूलांकों को आज वित्तीय सतर्कता की जरूरत, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sun, 07 Dec 2025 07:41 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष के आधार पर अपने मूलांक और भाग्यांक की गणना करें और जानें कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल में पाएं शुभ अंक, लकी कलर, अवसर और चुनौतियों का सटीक मार्गदर्शन।
विज्ञापन
1 of 10
07 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 07 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का अनुमान मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जो उसकी जन्म तिथि से निर्धारित होता है। अंकशास्त्र में जन्म तिथि के अंकों का योग निकालकर यह पता लगाया जाता है कि व्यक्ति का स्वभाव, निर्णय क्षमता और जीवन में होने वाली घटनाएँ किस प्रकार प्रभावित हो सकती हैं। मूलांक सामान्यतः 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इन अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल तैयार किया जाता है। इससे व्यक्ति अपने जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और निर्णयों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज आपका उत्साह सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है। कार्यक्षेत्र में योजनाएँ पूरी होने में देरी होगी। आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित खर्च बढ़ सकते हैं। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए संबंध बनाने का अवसर मिलेगा। परिवार में पिता की सेहत पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – गुलाबी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज मानसिक दबाव अधिक रह सकता है। किसी नए निवेश या आर्थिक योजना पर कदम बढ़ाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी नए प्रस्ताव पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है, लेकिन निजी तनाव जारी रह सकता है। माता को कोई उपहार देने से रुके हुए कामों में मदद मिल सकती है।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – बैंगनी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है, खर्च आपकी अपेक्षा के अनुसार नहीं रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर सांस से जुड़ी समस्याओं से बचें। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखें। परिवार के बुजुर्गों की बात मानने से लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – लाल

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे और भाग्य का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई या शोध से जुड़ा कोई लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग और सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और आज इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने से परहेज करें।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – भूरा

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज आपका ज्ञान और समझ बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों से जुड़े काम करते समय सावधानी बरतें। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – ग्रे

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज व्यक्तिगत जीवन में संयम और सावधानी जरूरी है। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें, वरना तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए नरमी और धैर्य आवश्यक होगा।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
संतान से जुड़े मामलों में चिंता हो सकती है। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। काम से संबंधित यात्रा संभव है, जिसमें ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। आज नया मोबाइल या लैपटॉप खरीदने से बचें।
शुभ अंक – 29
शुभ रंग – सफेद

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज चुनौतियाँ अधिक रह सकती हैं। कामकाज में रुकावटें आएंगी और योजनाएँ अधूरी रह सकती हैं। यात्रा के दौरान सावधानी आवश्यक है। किसी भी तरह के झगड़े या विवाद से दूर रहें। लोहे से संबंधित वस्तुएँ आज न खरीदें।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – नीला

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
घरेलू और कार्यस्थल दोनों जगह बिजली के उपकरणों का उपयोग सतर्कता से करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज वाहन ख़रीदने से परहेज करें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से बहस से बचें।
शुभ अंक – 31
शुभ रंग – केसरिया

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें