फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 06 December: मूलांक 6 वाले रहेंगे लाभ में , जानें शुभ अंक और रंग के साथ अंक ज्योतिषफल

Sat, 06 Dec 2025 07:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, विचार, निर्णय और जीवन के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया जाता है, जिससे भविष्य और दैनिक घटनाओं का अनुमान लगाया जा सके।
विज्ञापन
1 of 10
06 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 06 December 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का अनुमान मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जाता है, जो उसकी जन्म तिथि से निर्धारित होता है। अंकशास्त्र में जन्म तिथि के अंकों का योग निकालकर यह पता लगाया जाता है कि व्यक्ति का स्वभाव, निर्णय क्षमता और जीवन में होने वाली घटनाएँ किस प्रकार प्रभावित हो सकती हैं। मूलांक सामान्यतः 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इन अंकों के माध्यम से मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यफल तैयार किया जाता है। इससे व्यक्ति अपने जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और निर्णयों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।
Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग 2 + 3 = 5 होगा। इसका अर्थ है कि उस व्यक्ति का मूलांक 5 है। यदि किसी की जन्मतिथि 11 है, तो 1 + 1 = 2 होगा, और उसका मूलांक 2 माना जाएगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, फिर 3 + 3 = 6, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Year Ender 2025: साल 2025 में मंगल ने 7 बार और 14 बार नक्षत्र गोचर किया, जानें सभी 12 राशि पर क्या असर पड़ा
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर बताएगा कि आज आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। यह आपको दिनभर की चुनौतियों और अवसरों के बारे में जानकारी देगा, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए तैयार रह सकें। आइए, अंकशास्त्र के माध्यम से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 1
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी भी परेशानी में राहत महसूस करेंगे। आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे और परिवार के साथ समय सुखमय रहेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपके और परिवार के हित में रहेंगे।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - बैंगनी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 2
आज व्यापार और निवेश में सावधानी बरतें। सट्टा या बड़ा निवेश करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पिता या वरिष्ठ का सहयोग आपकी समस्याओं को कम करेगा।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – सुनहरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 3
आज आपके कामकाजी और व्यावसायिक प्रयास तेज़ी से बढ़ेंगे। आप खुश रहेंगे और अपनों को भी खुश रखने का प्रयास करेंगे। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी से छोटी बहस संभव है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 4
आज आपकी मेहनत और योजनाओं में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे और दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले पर योजना बनाने का समय अनुकूल है।
शुभ अंक – 29
शुभ रंग – नीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 5
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। समाज और परिवार के बीच आपका मन लगेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और नए प्रेम संबंध बनने के योग हैं। धैर्य बनाए रखना आवश्यक है।
शुभ अंक – 41
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 6
आज का दिन लाभकारी रहेगा। आप समाजिक कार्यों और परोपकार में व्यस्त रहेंगे। रोमांस के लिए समय उपयुक्त है। प्रियतम के साथ कभी-कभी मतभेद भी हो सकते हैं।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – बैंगनी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 7
आज व्यापार या कार्यों में योजना बनाकर आगे बढ़ने का समय है। समय की बर्बादी न करें। वाणी में नम्रता रखें। परिवार, मित्र और सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – लेमन

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 8
आज वरिष्ठों के साथ संबंध बेहतर होंगे। हर कार्य को गंभीरता से लें। सोशल मीडिया या चैटिंग में सतर्क रहें। पढ़ाई और नए ज्ञान में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – हल्का हरा

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक - 9
आज का दिन परिवार के साथ सुखमय रहेगा। संतान से आनंद मिलेगा। किसी भी उतावले निर्णय से बचें। यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पड़ोसी संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - केसरिया



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें