Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज किसी बात पर विवाद पैदा कर सकता है। आप जिस बाधा का सामना कर रहे हैं, उसे कड़ी मेहनत से दूर किया जा सकता हैं। आपके प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा, इसलिए दुश्मनों की नकारात्मक बातों से प्रभावित न हों। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज आपको धन के मामले में काफी सोच समझकर फैसला लेना होगा। छोटे अवसरों से ही बड़े कामों की शुरुआत होती है। नए रिश्ते और गठबंधन बनेंगे। आप अपनी जीत की ओर बढ़ रहे हैं ओर अवसरों के लिए रास्ता खुद बनता जायेगा। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज आप ऐसी योजनाएं बनाए जो आपके लिए सहायक हों। मनोरंजन या रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। आज अपने साथी या दोस्त के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात हो सकती है। शुभ अंक- 30
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो होगा। घर की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए आपको ऋण की आवश्यकता पड़ सकती हैं। घर की समस्याएं अभी आपको अपनी सफलता के रास्ते की बाधाओं की तरह लग सकती हैं। शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आज आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। काम में तरक्की मिलेगी। आज आप में असंभव को भी संभव करने की लालसा है। आपकी मंज़िल दूर नहीं है, बस अपने क़दमों को तब तक आगे बढ़ाते रहें जब तक आपका लक्ष्य सामने न हो। शुभ अंक- 30
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
दिन का आरम्भ सकारात्मकता से होगा। आज का दिन गतिशीत है जिसमे आप ऊर्जा का सही प्रयोग करेंगे। अचानक कोई समस्या आ सकती है किंतु आप उसका सामना अच्छे से करेंगे। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का पीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आज आपको सरप्राइज़ या अप्रत्याशित तरीके से कोई उपहार मिल सकता है। इस समय सेहत पर आपका खास ध्यान है। कोई मूर्खतापूर्ण रिश्ता आपको अपमान दिलाएगा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लेमन
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज प्रियजनों के साथ समय बिताने से सारा ध्यान संबंधों और आपसी सामंजस्य पर केंद्रित रहेगा। व्यापारिक समझौते के लिए यह एक अच्छा समय है। शुभ अंक- 33
शुभ रंग- केसरिया
अंक 9
लंबी अवधि में प्रयास लाभदायक साबित हो सकते हैं। अपनी नौकरी पर ध्यान दें और एक साथ कई गतिविधियों से बचें। नया प्रशिक्षण शुरू करने के लिए एक अच्छा समय है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा