फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 06 April 2023: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 06 Apr 2023 06:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
06 April ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
एक महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आपके ध्यान की आवश्यकता है। अपने किसी खास या करीबी साथी की सलाह लें। वचनबद्ध होने से पहले अपने विकल्पों को अच्छी तरह से जांच लें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
साझेदारी, सहयोग और क़ानूनी मामलों में नए पड़ाव, नए मुकाम या दिशा बदलेगी। आज कुछ ऐसा होने वाला है जो आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा। आपके नजदीकी लोग आपसे बहुत उम्मीद लगाए हुए है। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अगर आप शत्रुओं या मुकाबले से परेशान हैं तो अब ब्रेक लेना समझदारी है। आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आराम और आत्मनिरीक्षण के लिए यह समय उचित है। अभी आप जो अकेलापन महसूस कर रहे हैं वह अस्थायी है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
चिंताओं और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करें। भविष्य में अच्छे दिन आपके होंगे । जिम्मेदार रवैया, आत्मविश्वास और शक्ति की वजह से लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज आप सामाजिक मामलों में व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
अभी आप अवकाश और मनोरंजन के लिए, ऐश करने के मूड में हैं। जीवन का पूरा आनंद लें लेकिन जुए और जोखिम भरे निर्णय से बचें। रोमांस के लिए समय निकालें, क्योंकि रिश्तों के लिए अधिक समय और ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आपके ग्रह आज इन्ही बातों की ओर इशारे कर रहे हैं कि कड़ी मेहनत करें और फिर जम कर पार्टी करें। आप उदार, जीवंत और आनंदपूर्ण हैं। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अभी आपका दिमाग केवल घर पर केंद्रित है। माता पिता को आपकी सहायता की ज़रूरत होगी। घरेलू मामलों को व्यवस्थित करने के लिए समय निकालें। एक ही समय में कई सारी जिम्मेदारियों और उत्तरदायित्वों में असहज़ महसूस करेंगे। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज पर्यावरण के साथ मेल-मिलाप बढ़ाएंगे। यह समय सुरक्षा की भावना को पुनर्जीवित करने का है। परिवार और निजी मामलों को दुनिया के अन्य मामलों से अधिक प्राथमिकता देंगे। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आज आप प्रतिबंधों या जटिलताओं से घिरा हुआ महसूस करेंगे। भीड़ में अकेलापन महसूस होना छोटी बात नहीं है। अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है और कुछ पसंद न हो तो ना कहना सीखें। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें