फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 06 अप्रैल 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 06 Apr 2021 07:13 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज आपको मिश्रित फल प्राप्त होंगे। अपने अधिकारों की लड़ाई में आपकी जीत होगी। पिता के साथ अनबन हो सकती है। जरूरत है अपने अहम को कंट्रोल करने की।
शुभ अंक -10
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ज्यादा उत्साहित होकर कोई गलत फैसला न लें और बिना बात के किसी से न उलझें। सेहत की तरफ आपको सतर्क रहने की आवश्कता है। 
शुभ अंक-24
शुभ रंग- सिल्वर

4 of 10
number
अंक - 3
कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। राजनीति क्षेत्र से जुड़े हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है। विवाहित जोड़ों के लिए दिन सार्थक है। नए मित्र या प्रेम संबंध बन सकते हैं।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विदेशी कंपनी में कार्यरत जातको के लिए के लिए दिन बेचैनीभरा हो सकता है। बच्चों के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
कार्यक्षेत्र में आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से पूर्ण सहयोग पाएंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। शक के कारण प्रेमी से दूरियां बढ़ेंगी। पुत्र से विवाद हो सकता है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
कार्य क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकते हैं। पार्टी में खानपान का पूरा आनंद लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रेम संबंध के लिए आज अच्छा दिन है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला

8 of 10
number
अंक - 7
आज भौतिक सुख-सुविधाओं के संसाधनों पर आपका ध्यान केन्द्रित रहेगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। बैंक बैलेंस में कमी होने की संभावना है।
शुभ अंक 27
शुभ रंग – क्रीम

9 of 10
number
अंक – 8
कार्य-व्यापार में तरक्की के योग बन सकते हैं। यदि नई जॉब की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी कुछ नया सीखने की चाह रखेंगे। पेट में गैस से परेशान रह सकते हैं।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। बॉस से प्रशंसा मिल सकती है। आपकी मेहनत का आज आपको लाभ मिलेगा। रूके काम शुरू होंगे। नए रिश्ते व प्रेम संबंध बन सकते हैं।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें