Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
आज आपको गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। आपको इच्छानुकूल सफलता नहीं मिल पायेगी। आर्थिक बजट बिगड़ सकता है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज कामकाज व व्यापार की स्थितियां मजबूत होगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की बात पर विवाद हो सकता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
कार्यक्षेत्र में आपकी आलोचना हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को घाटा हो सकता है। प्रेम संबन्ध खराब हो सकते हैं। परिवारिक मेल- जोल बहुत अच्छा नहीं रहेगा। किसी के बहकावे में न आए।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- खाकी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
जीवनसाथी के साथ यादगार शाम बितायेंगे। घर परिवार में सुख-शांति रहेगी। दोस्तों के साथ जमेगी। उनके साथ किसी ट्रिप में जाने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
बहुत लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूर्ण होने पर आप खुश व संतुष्ट रहेंगे। प्रेम विवाह का योग है। यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमिका पर ज्यादा खर्चा करेंगे। घर का सामान खरीदेंगे।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
नौकरी को लेकर आप थोड़े असहज दिखाई देंगे। घर में नवीन वस्तुओं की खरीदारी होगी। आपमें समर्पण का भाव रहेगा। उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी। दवाओं के प्रति लापरवाही न बरतें अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - हल्का गुलाबी
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
निजी जीवन को लेकर मन तरह-तरह की शंकाओं से विचलित रहेगा। कार्य में मन कम लगेगा। धार्मिक कार्य में भाग ले सकेंगे। विवाहित जातकों के लिये मौज मस्ती का दिन है। इस समय आपको बहुत ही सावधानी की जरूरत है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - हरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज जो कार्य कर रहे हैं उसे पूरा किये बिना आपको चैन नहीं मिलेगा। आप आज अपने किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग - हल्का नीला
अंक 9
कार्यक्षेत्र में मेहनत खूब करेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पायेगा। इससे मन दुखी होगा। व्यापार में गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पुराने मित्र मिलेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न हो सकता है।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – गुलाबी