फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 06 October: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 06 Oct 2023 12:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ank jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आज आपको कार्यक्षेत्र में उपलब्धि हासिल होगी। अचानक से धन लाभ के मौके हासिल होंगे। आपके कनेक्शन भविष्य में सहायक साबित हो सकते हैं। आज आप अपने जीवन के मजेदार पहलू का पता लगाने की कोशिश करेंगे। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक - 2
आज आपके बिजनेस में बनाई गई योजनाएं सफल होंगी।  अब आप अपने नियमों को खुद बनाएंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। ज़िंदादिली के इन क्षणों में आगे बढ़ें किंतु वास्तविकता से दूर न जाएं। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज आपको आम दिनों के मुकाबले ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है।  व्यावसायिक रूप से दिन बहुत ही शानदार और लाभ देने वाला होगा। आपको अपनी कड़ी मेहनत और नेतृत्व के गुणों के लिए पहचान मिलेगी। 
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए दिन बहुत ही शुभ साबित होगा। पदोन्नति और तनखाह में वृद्धि का आनंद लें। आज का आपका दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। जीवन में आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
दिन का ज्यादातर समय आप आध्यात्मिक मूड में रहेंगे, शायद दुनिया से हारा हुआ महसूस कर रहे हैं। अपने आसपास के विवादों से ब्रेक लेना भी इस समय उचित और बुद्धिमानी होगा। 
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज आपके हिस्से में खुशियां ही खुशियां आएंगी। माता पिता या सलाहकार के साथ एक यात्रा की संभावना है। स्वयं के अंदर देखो और अभी अपने धार्मिक विचारों को जांचें। आज अचानक कोई खबर आपके पूरे दिन को बदल देगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
 दिन में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके जीवन का कोई विशेष व्यक्ति किसी मुसीबत या बीमारी का सामना कर सकता है। किसी भी संबंध या साझेदारी से पहले भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखे। किसी खास महिला मित्र से रिश्ता सुधरेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आपको समाज में अच्छा मान-सम्मान हासिल होगा। जिसकी बदौलत आपको काफी कुछ हासिल होगा।  वहीं जो लोग अगर बदलाव को अनदेखा नहीं कर सकते हो तो उसे अच्छे से संभालें। धन सम्बन्धी निर्णय लेने के लिए अभी समय सही नहीं है इसलिए अपनी पुरानी योजनाओं का ही पालन करें। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
दिन मिलाजुला साबित होगा। व्यापार में आपको कहीं मुनाफा तो कहीं नुकसान उठाना पड़ सकता है। अच्छी कंपनी का मज़ा लें। दूसरे लोग भी आपके करिश्मे की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। आप अभी अमीर महसूस कर रहे हैं और धन को अपने मित्रों और परिवार के साथ शेयर करने के लिए तैयार हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें