फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

06 November Ka Ank Jyotish: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 06 Nov 2023 07:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
6 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
परिवार में किसी को, खास कर आपके छोटे भाई को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ेगी। अपने परिवार के साथ एक यात्रा का योग है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आप किसी भी संघर्ष का सामना करने के लिए आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। अपने विचारों को सांझा करें, साथ ही दूसरों की सुनें।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
नए निर्णय लेने के लिए पूरे महीने में आज का दिन सबसे बेहतर है। जल्दबाजी में आप अपने स्वयं को या आसपास को बदलना चाहेंगे। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
यह समय आपके लिए शानदार है। क़ानूनी मामले आपके पक्ष में हैं। आपको अपने सलाहकार या पिता के साथ विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। आपकी आध्यात्मिक विश्वासों का परीक्षण किया जा सकता है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
जिस धन का आप इंतजार कर रहे हैं वह जल्दी ही मिलेगा। आज आपको दूसरों के साथ भावनात्मक संपर्क की आवश्यकता है। व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से संबंध बनाना आपकी मदद कर सकता है।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
अपनी चिंताओं को स्वयं ही न रखें बल्कि उनके साथ शेयर करें जो आपकी सहायता कर सकें। सोच समझ कर निवेश करें।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आज निश्चित रूप से आपका मूड ठीक नहीं है इसलिए नौकरी और व्यवसाय के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। एक दिन की छुट्टी लें और अपने भविष्य की योजनाओं के लिए अपने दोस्तों व शुभचिंतकों से परामर्श करें।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज के दिन का दिल खोल कर स्वागत करें। बाहरी दुनिया आपको आकर्षित कर रही है और आप इसके हर चरण का आनंद लें रहे हैं। आपकी आकर्षण का केंद्र बने रहने की इच्छा आपकी प्रतिभा को और निखारेगी। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
कूटनीति, कानूनी या धन सम्बन्धी विवादों को हल करने में आपकी मदद करेगी। परिवार के साथ समय बिताना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें