फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

05 November Ka Ank Jyotish: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 04 Nov 2023 05:16 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
5 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

यह भी पढ़ें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आपके लिए दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आप आज के दिन ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। भागदौड़ बनी रहेगी लेकिन आपको इसका उचित फल भी प्राप्त होगा। धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आज के दिन आपको वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए नहीं तो आपके लिए भविष्य में समस्या पैदा हो सकती हैं। 
शुभ अंक- 28 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज नौकरी और व्यापार करने वाले दोनों तरह के जातकों दिन अच्छा रहेगा। किसी व्यापार को लेकर आज कोई साझेदारी या सौदा होने की संभावना है। आपका व्यवहार आपको व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों मामलों में बढ़ने मेे मदद कर सकता है। 
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- केसरिया 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
परिवार में कुछ सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है जिसका ख्याल आपको रखना है। आपको किसी मुद्दे पर सोच समझकर और बुद्धिमानी से काम करें। धन इस समय आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। आपको कानूनी मामले में आपको कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन इसका ज्यादा असर आपके ऊपर नहीं पड़ेगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- जामुनी 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
धन लाभ के अच्छे संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। अटके हुए कार्य जल्द ही पूरे हो सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास अच्छे रहेगा। लोगों से मेल-मिलाप हो सकता है जो आपके बिजनेस में फायदा दिलाएगा। 
शुभ अंक- 35 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
दिन में कुछ चीजें आपका ध्यान भटका सकती हैं। दिन का कुछ हिस्सा तनाव में रह सकता है। आज आप स्वयं को अनदेखा या दोषी महसूस कर सकते हैं। उन्हें आराम और समर्थन देने की कोशिश करें। अपने स्वास्थ्य और सुख पर भी ध्यान दें।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
नौकरी में आज आपकी प्रशंसा होगी। जिस कारण से आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ जाएगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। घर पर आज कोई मनचाहा मेहमान आ सकता है। बच्चों संग आपका समय अच्छा बीेतेगा।
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज आपको अपने काम पर ज्यादा फोकस करना पड़ेगा क्योंकि काम पर विवाद तनाव पैदा कर सकता है। आप जिस बाधा या नुकसान का सामना कर रहे हैं, उसे कड़ी मेहनत से दूर किया जा सकता हैं। आपके प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा, इसलिए दुश्मनों की नकारात्मक बातों से प्रभावित न हों।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
दिन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी संग आप कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
दिन में आज कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिसका इंतजार आपको लंबे समय से था।  काम के प्रति आपका विश्वास बढ़ेगा जिससे कार्य में अच्छी प्रगति होगी। अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। बदलाव ज़रूरी है, इसे स्वीकार करें। अस्तित्व के नए प्रयोजन और आयाम आपकी कल्पना शक्ति को बढ़ाते है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें