फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 05 Jun 2024 12:04 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
05 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 1 
आपको ज्ञान बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आपको प्रभावित करेंगी। परिवार के साथ किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी और खर्च भी बढ़ सकता है। 
शुभ अंक- 42 
शुभ रंग- मेजन्टा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 2 
धन संपत्ति के लिए दिन सामान्य रहेगा। नए काम की शुरूआत हो सकती है। मांगलिक कार्यक्रम या शुभ कार्य हो सकते हैं। इस समय कोई रचनात्मक कार्य संपन्न हो सकता है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल शीघ्र मिल सकता है। व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत करेंगे, तो असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 3 
घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है और आप उनके साथ वक्त बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। आस-पास की यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, जिससे आप असहज महसूस करेंगे। मकान संबंधी कार्यों में आ रही दिक्कतें शीघ्र दूर हो सकती हैं।  
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 4 
आर्थिक परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। सामाजिक विचारधारा के लोगों के साथ भेंट मुलाकात कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर दे पाएंगे। शारीरिक कष्ट के योग भी बन रहें हैं। आज दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 5 
आप के सारे कार्य आपके अनुरूप पूर्ण हो सकते हैं। रूका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। सिर दर्द जैसी समस्या रह सकती है। आस-पास के लोगों को आकर्षित करेंगे। यात्रा कर रहे हैं, तो वाहन सावधानीपूर्वक चलाए।  
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 6 
आज का दिन उन्नतिशील रहेगा। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में मजबूत रहेंगे। व्यापारिक यात्रा फायदेमंद रहेगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। फाइनेंस से संबंधित कार्यों में रूकावटें रहेंगी। आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद न करें।  
शुभ अंक- 20 
शुभ रंग- पीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 7
आज आपको व्यापारिक मामले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पूरा जोश और उत्साह रहेगा। अधिक व्यस्तता के कारण आप स्वयं व परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे रिश्तों में तनाव रहेगा। भाईयों के साथ मन मुटाव रह सकता है। वैवाहिक जीवन में हंसी-खुशी बिखेरेंगे। 
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- वायलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 8 
आज का समय व्यवसाय को आगे बढ़ाने का है और आप काफी हद तक सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की डाट-फटकार का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को मन के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से मन विचलित रहेगा। जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। 
शुभ अंक- 4 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक- 9
आज आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे शारीरिक कष्ट और कोर्ट कचहरी के चक्कर काटना। आप योग तथा मनोरंजन का सहारा लें, इससे आप मानसिक रूप से प्रसन्न रह सकते हैं। शादीशुदा जीवन शानदार तरीके से व्यतीत करेंगे। 
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- सिलवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें