फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 05 December: मूलांक 4 और 9 वालों के कार्य की गति धीमी रह सकती है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष फल

Fri, 05 Dec 2025 12:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अपनी जन्मतिथि से निकले मूलांक और भाग्यांक के आधार पर जानें आज का दैनिक अंक भविष्यफल। पता करें किन मामलों में दिन रहेगा अनुकूल, कहाँ मिलेंगी चुनौतियाँ और किस दिशा में मिलेगा लाभ।
विज्ञापन
1 of 10
05 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

05 December Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और दैनिक परिस्थितियों को समझने के लिए उसके जन्म की तारीख से निकले मूलांक और भाग्यांक का विशेष महत्व होता है। जन्म तारीख के अंकों का जोड़ करने पर जो संख्या बनती है, वही मूलांक कहलाता है और यह 1 से 9 तक किसी भी संख्या में हो सकता है। हर मूलांक एक विशेष ग्रह की ऊर्जा से जुड़ा होता है, जो व्यक्ति के स्वभाव, सोच और दिनभर की स्थितियों को प्रभावित करता है। इसी प्रकार जन्म तारीख, महीने और वर्ष के अंकों का कुल योग भाग्यांक बनाता है, जो जीवन में मिलने वाले अवसरों और चुनौतियों के संकेत देता है।  
Budh Gochar: बुध का वृश्चिक राशि में गोचर 6 दिसंबर से लाएगा आपके जीवन में बड़े बदलाव, हो जाएं सावधान
दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक और भाग्यांक के आधार पर बताता है कि दिन आपके लिए कैसा रहेगा, कौन-सी परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी, किन क्षेत्रों में सावधानी की आवश्यकता होगी और कहाँ आपको नए अवसर मिल सकते हैं। इस मार्गदर्शन से आप अपने दिन की योजनाएँ अधिक प्रभावी तरीके से बना सकते हैं और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ सकते हैं। अब आइए जानें, 1 से 9 तक के सभी मूलांकों वाले जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, साथ ही उनका शुभ अंक और लकी कलर क्या होगा। 
Shukra Gochar 2025: केतु के नक्षत्र में शुक्र की एंट्री, इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान और होगा धन लाभ

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। शुरुआत में थकान या आलस्य हो सकता है, लेकिन ज़रूरी काम खुद करने की कोशिश करें। मन को तरोताज़ा रखने के लिए पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताएं । परिवार में शांति बनी रहेगी।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में अधिक संवेदनशीलता आपको उलझा सकती है। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन कामकाज में सावधानी ज़रूरी है।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: बैंगनी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
कामकाज में आज आप व्यस्त रहेंगे लेकिन करीबियों का सहयोग मिलता रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सहज रहेगा। परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा।
शुभ अंक: 21
शुभ रंग: लाल
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
जरूरी काम धीमे शुरू होंगे लेकिन सहयोग से समय पर पूरे हो जाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है। धैर्य और योजना से काम करें।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: भूरा
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
परिवार और काम के बीच तालमेल मुश्किल हो सकता है। तनाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी समझदारी से स्थितियाँ संभल जाएँगी। दोस्तों से हल्की बहस की संभावना है।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज आप अपनी पसंद का काम करेंगे, जिससे तनाव कम होगा। प्रेम संबंधों में समय सुखद रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
किसी खास दोस्त के साथ नया प्लान बन सकता है। पसंद का काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। कुछ लोग काम में बाधा डाल सकते हैं—सतर्क रहें।
शुभ अंक: 29
शुभ रंग: सफेद

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
अपने कामों को गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करेंगे। खुद के लिए समय निकालना जरूरी है। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 26
शुभ रंग: नीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
जरूरी कामों में देरी हो सकती है और सहयोग कम मिलेगा। क्रोध से स्थिति बिगड़ सकती है, इसलिए धैर्य रखें। समय के साथ सुधार दिखाई देगा।
शुभ अंक: 31
शुभ रंग: केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें