फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें मंगलवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Tue, 06 Aug 2024 06:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
06 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
किसी का बिछड़ना या धन की हानि आपके लिए अचानक टूटे स्वप्न की तरह है। कार्यस्थल में आपकी रचनात्मकता, कल्पना और विचारों से सराहना मिलेगी। मनोरंजन की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
दुनिया में अपनी जगह बनाने के बारे में सोचें, महसूस करें और लोगों से बातचीत करें। समान विचार वाले लोगों के साथ मिलने जुलने से अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
नई योजनाओं पर काम करने के लिए भी यह समय शुभ है। जीतने की इच्छा नहीं बल्कि जीतने की तैयारी ही इंसान को सफल बनाती है।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अभी आप फ्रेश विचारों से भरे हुए रचनात्मक मूड में हैं। इन विचारों को समूहों और क्लबों में दूसरों के साथ शेयर करें। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
किसी खास रिश्ते के समाप्त होने पर परिस्थिति को अच्छे तरीके और कूटनीति से संभालें।किसी भी निर्णय को लेते हुए अपने साहस पर भरोसा करें। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज अवसरों की दुनिया आपके सामने खुल जाएगीI अपने विचारों को साझा करें और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ जुड़ेंI
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
लोगों से मिलने और नए दोस्त बनाने में अपनी ऊर्जा खर्च करना फायदेमंद होगा। आप आज जो भी करते है, वो आपके कल को सुधार सकता है।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आपके माता पिता को किसी संकट का सामना करना पड़ सकता है, जिससे घर झगड़ें हो सकते हैं। मरम्मत और नवीनीकरण की भी संभावना है हालाँकि ये महंगा होगा लेकिन काम पर आपके प्रयासों को जल्द ही इनाम मिलेगा। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
अपने काम में निपुणता आपको भीड़ में भी अलग बनाती है। अपने प्रियजाओं और सहकर्मियों को प्रोत्साहित करें। यह समय मौकों से भरा हुआ और शुरुआत के लिए बढ़िया है। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें