फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Mon, 05 Aug 2024 06:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
05 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
करियर में परिवर्तन की हवाएं आज आपके काम और व्यावसायिकता को नया मतलब देंगी। आज लंबी दूरी की यात्रा करते समय सावधान रहें। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज के दिन का दिल खोल कर स्वागत करें। बाहरी दुनिया आपको आकर्षित कर रही है और आप इसके हर चरण का आनंद लें रहे हैं। आपकी आकर्षण का केंद्र बने रहने की इच्छा आपकी प्रतिभा को और निखारेगी। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
इस समय आपका पूरा ध्यान नयी योजनाएं और रणनीतियां बनाने में है जो आपके व्यापार में सकारात्मक प्रभाव डालेंगी। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
दीर्घकालिक निवेश या सोच समय के व्यय न करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। सही कनेक्शन की तलाश के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज आप बाहरी दुनिया की ओर अधिक आकर्षित होंगे। आपके लिए अपने उत्साह को रोक पाना मुश्किल है। किसी अप्रत्याशित इच्छा को पूरा करने,सहकर्मी के निमंत्रण,एक फिल्म देखने या शहर घूमने की भी संभावना हैं। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आप इस समय कार्यस्थल में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं और जल्द ही आपको वो मिलेगा इसकी इच्छा आप कर रहे हैं। आपकी प्रबंधकीय क्षमता सबकी आकर्षित कर रही है और इसका पुरस्कार भी जल्द ही मिलेगा। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
निवेश करने से पहले मार्किट की स्थिति को देख व जाँच लें। अपनी बैठकों और अटके हुए काम को सफलतापूर्वक समाप्त करने के लिए यह समय बेहतरीन है। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
अब आपको उपभोक्ताओं की जरूरतों को समझने और असमान्य जोखिम लेने के बजाय फायदेमंद योजनाए बनानी चाहिए। अपनी प्रतिष्ठा को बनाये रखने के लिए ईमानदार, जिम्मेदार और समयबद्ध होने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
इस समय धन आपके लिए बेहद आवश्यक है और इसे पाने के लिए भाग्य भी आपके साथ है। उच्च शिक्षा या कौशल प्रशिक्षण का भी संयोग बन रहा है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें