फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 06 August: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 06 Aug 2022 07:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आत्मविश्लेषण और आध्यात्मिकता या रचनात्मकता के लिए समय निकालें। दूसरों के साथ अपने संबंधों को कूटनीति से संभाले और साधन-संपन्न बनाए रखें। 
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज निर्णय लेने में सतर्कता की आवश्यकता है। धन संबंधित काम-काज आपको व्यस्त रखेंगे। आज किसी भी तरह की प्रतिबद्धता से दूर रहें और थोड़ा सावधान रहें। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आपका करिश्मा आपके आसपास के लोगों को प्रसन्न करता है, फिर चाहे वो घर हो या बाहर। आपके पास खर्च करने के लिए धन है किंतु इसे सोच समझ कर खर्चें।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज आपको दूसरों के साथ भावनात्मक संपर्क की आवश्यकता है। व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से संबंध बनाना आपकी मदद कर सकता है।
शुभ अंक- 42 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आपका काम जांच के अधीन है लेकिन आपने परीक्षा पास कर ली है। अपनी कड़ी मेहनत के फल का आनंद लें। ग्लैमर, यश और पहचान सब कुछ आपका है। पदोन्नति या वेतन में वृद्धि की भी संभावना है।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- हल्का पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज निश्चित रूप से आपका मूड ठीक नहीं है इसलिए नौकरी और व्यवसाय के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। एक दिन की छुट्टी लें और अपने भविष्य की योजनाओं के लिए अपने दोस्तों व शुभचिंतकों से परामर्श करें। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लेमन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आप अभी आध्यात्मिक विजय पर हैं और किताबों और यात्रा के माध्यम से कुछ अर्थ खोज रहे हैं। एक सलाहकार से मदद लें, जिसने आपकी पहले भी मदद की हो। हाल ही में आपका तनाव कम होगा। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- हल्का नीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आज के दिन का दिल खोल कर स्वागत करें। बाहरी दुनिया आपको आकर्षित कर रही है और आप इसके हर चरण का आनंद लें रहे हैं। आपकी आकर्षण का केंद्र बने रहने की इच्छा आपकी प्रतिभा को और निखारेगी।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आज का दिन सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का है। अतीत के कुछ खट्टे मीठे अनुभव भविष्य के दृढ फैसले लेने में मदद करेंगे। आज होने वाली चीज़ें आपको अपने अतीत की याद दिला सकती है।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें