फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 05 August: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 05 Aug 2022 06:38 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Dainik ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिसकी वजह से आप करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। धन लाभ के कई मौके प्राप्त होंगे और कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।
शुभ अंक - 26
शुभ रंग - पीली
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज तरक्की में कोई बाधा पैदा हो सकती है। कार्यों में असफलता से आपका मन परेशान रह सकता है। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा बढ़ जाने की वजह से आप परेशान रह सकते हैं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज आपके मन में किसी बात को लेकर भ्रम पैदा हो सकता है जिसकी वजह से आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव आएगा। आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।किसी कार्य को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है।   
शुभ अंक -10
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
सरकारी कामों में रूकावट आ सकती है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपको व्यापार और लेन-देन से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
मेहनत भरा दिन रहेगा। किसी लाभप्रद व्यवसाय में लगाया गया धन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। प्रभाव में बढ़ोत्तरी होगी और नौकरी में तरक्की के आसार है।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
प्रेम विवाह में बाधाएं आ सकती है। धन के मामले में सोच-समझकर फैसला लें।  आज आप अपनी योग्यता के बल पर साथी का मन जीतें। कोई महत्वपूर्ण कार्य आप अपने हाथ में ले सकते हैं।
शुभ अंक - 54
शुभ रंग - हल्का हरा

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज आप अपने परिवार और बच्चों के क्रियाकलापों में व्यस्त रह सकते हैं। आपका दिन उनकी पढ़ाई, करियर, विवाह आदि की योजना बनाते बीतेगा। आपकी योग्यता की तारीफ होगी। सेहत के लिए योग, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं।  
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - गुलाबी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आपको धन लाभ हो सकता है क्योंकि भाग्य का साथ आपको अच्छा मिलेगा।  लेकिन खर्च में बेतहाशा वृद्धि होगी। नौकरी में अच्छा दिन बीतेगा। समय पूर्णतया अनुकूल है। स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही आपको लम्बे समय तक उलझा सकती है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है।  आप अपने व्यवसाय को बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ाएंगे। आप प्रेम-प्रसंग में लिप्त रह सकते हैं। मन विचलित रहेगा। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें