फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 06 April 2022: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 06 Apr 2022 07:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज कर्म में आपका विश्वास और पक्का हो जाएगा। आप यह मान लेंगे कि कर्म का फल अवश्य मिलता है। आप दूसरों की तकलीफ समझते हैं। पिछले कुछ समय से आप अपने वजन में बढ़ोतरी महसूस कर रहे हैं,आप इसके बारे में काफी जागरूक भी हैं लेकिन आप इसके लिए कुछ कर नही रहे हैं।
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 

 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
अगर आप किसी दुविधा में हैं तो आज का दिन आपको तर्कशक्ति प्रदान करेगा जिससे आप उचित निर्णय ले पाओगे । ये निर्णय आपकी वित्तीय जरुरतो पर भी आगे जाकर अच्छा प्रभाव डालेगा । 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आप सबसे आगे चलते हुए अपने व्यक्तित्व की उदारता की भी नोट करेंगे। कोई आपसे मदद मांगेगा। प्रियजनों के साथ छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं। आज आपको इसके बारे में कहीं से कोई डाइट रूटीन मिल जाए। आप हल्का फुल्का व्यायाम भी कर सकते हैं।  
शुभ अंक-7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4  
आज आपका भाग्य सट्टा उद्यम एवं उससे जुडी चीज़ो में आपका साथ देगा । आज का दिन भूमि निवेश के लिए भी फायदेमंद रहेगा। जो अब अकेले हैं वे शांत और गंभीर दिख सकते हैं लेकिन उन्हें अपने पुराने प्यार की यादें परेशान कर सकती हैं।  
शुभ अंक-5 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे। कोई आपकी उदारता से प्रभावित होकर दिन के अंत तक आपसे अपनी भावना का इजहार कर सकता है। अपनी सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए आपको हर रोज सुबह एक्सरसाइज करने की आदत डालनी होगी।
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6  
आप लंबे समय से एक ही परियोजना पर काम कर रहे है , इसलिए आपका दिन आज आपको नीरस लग सकता है। ये आपकी प्रगति के लिए हानिकारक है , इसलिए जितनी जल्दी हो सके बदलाव लाने के लिए आप कोशिश करे।
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7  
आपके मन में कड़वे अनुभव भरे हुए हैं। लेकिन अब समय आ गया है की आप सारी नकारात्मकता को दूर करके एक नई शुरुआत करें। आप शाम तक दांत में दर्द महसूस कर सकते हैं।आप अपने भविष्य पर इन संबंधों के पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी सोचना शुरू करेंगे।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
अपने सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते का आनंद लें क्योकि उनमें से एक बहुत सुरक्षित रूप से आपको संगठन से बाहर का रास्ता खोजने में मदद कर सकता है।  कोई लगातार पूरी वफादारी,सहायता और समर्थन से आपके साथ बना हुआ है ,आज आपके पास इसका एहसान उतारने और उसका साथ देने का एक मौका आएगा।  
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
अवसाद और कठिनाइयां आज आपके कार्यस्थल पर आने के संकेत दे रही है , हालांकि  अगर आपने अपने पिछले अनुभवों से कुछ सीख ली है तो आप काफी आसानी से इनका सामना करने में सक्षम हो जाएंगे ।
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें