फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 05 April 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 05 Apr 2022 09:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। जल्दबाजी में कोई गलत कदम न उठाएं। पति-पत्नी में अनबन रहेगी। कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज आप अपने आय-व्यय पर गंभीरता से विचार करेंगे। काम में सफलता मिलेगी। इस समय यात्रा करना आपके लिए शुभ नहीं होगा।   
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - पीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
मानसिक और शारीरिक रूप से सुकून और तनाव मुक्त महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा। आज आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। थोड़ा परेशान रह सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप थोड़े परेशान दिखाई देंगे। जीवनसाथी के कारण कुछ अधिक खर्च की संभावना है।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। तली-भुनी चीजों से बिल्कुल दूर रहें और नित्य व्यायाम करते रहें। शादीशुदा जीवन में कठिन समय से गुजरने के बाद शाम को सुकून मिलेगा।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  6
कोई अपरिचित व्यक्ति आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। व्यापारिक दृष्टि से कोई ज्यादा लाभप्रद परिणाम नहीं मिलेगा, लेकिन आगे चलकर उसके बेहतर परिणाम आपको प्राप्त होंगे।  
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- लाल 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक  7
संतान की तबीयत खराब हो सकती है।  उत्साह में आकर कोई गलत निर्णय न लें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बॉस व अधिकारी आपसे नाराज रह सकते हैं। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हल्का हरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आप किसी नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। सपनों की दुनिया छोड़कर वास्तविक दुनिया में रहें। 
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आज आपके विरोधी बहुत ही सोच-समझकर काम करेंगे। विरोधी पक्ष मजबूत हो सकता है। कार्य-व्यापार को लेकर चिंता रह सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें