फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 05 October: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 05 Oct 2022 07:47 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
numerology - फोटो : istock
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

 
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आपको नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा, तभी वह आपको अचानक से लाभ दे सकती हैं। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा।  व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक भागदौड़ के बाद ही कुछ सफलता हाथ लगेगी।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके साथी उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को  किसी वरिष्ठ अधिकारी के काम को सावधान होकर करना होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- हल्का पीला

 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
रात्रि का समय आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए चुटपुट लाभ के अवसर लेकर आएगा, जिनको आपको पहचान कर उन पर तुरंत अमल करना होगा। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लेमन

 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आपके लिए दिन बेहतर रहेगा।  आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई विवाद खड़ा हो सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा। 
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आपको कोई निवेश संबंधी सूचना सुनने को मिल सकती है।  आपको अपने बड़े खर्चों को भी लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी। सामाजिक क्षेत्रों में मेलजोल बढ़ाने से आपको कामयाबी मिलेगी। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- केसरिया

 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
नई उपलब्धियां आपको कड़ी मेहनत के बाद ही मिलेंगी।  आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपको किसी परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- भूरा

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
वैवाहिक जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा। आज आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से सुकून और तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- गुलाबी

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज थोड़ा परेशान रह सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप थोड़े परेशान दिखाई देंगे। जीवनसाथी के कारण कुछ अधिक खर्च की संभावना है। यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है।
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
व्यापारिक दृष्टि से कोई ज्यादा लाभप्रद परिणाम नहीं मिलेगा, लेकिन आगे चलकर उसके बेहतर परिणाम आपको प्राप्त होंगे। कोई अपरिचित व्यक्ति आपके जीवन में दस्तक दे सकता है।
शुभ अंक- 30
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें