फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 04 October: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 04 Oct 2022 07:44 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
ank jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Maa Durga Favourite Rashi: 4 अक्टूबर तक इन राशियों पर रहेगी माता रानी की असीम कृपा, मिलेगी आर्थिक समृद्धि
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
हनुमान जी की कृपा से आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातक आज कार्यक्षेत्र में उपलब्धि अर्जित करने में कामयाब होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज के किसी की बातों में आने के बजाय अपने रास्ते को खुद चुनिए।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
जो लोग किसी व्यापार में लगे हुए उनके लिए आज का दिन मुनाफा वाला रहेगा। सफलता का मित्रों और परिवार के साथ आनंद लें, लेकिन थोड़ी सावधानी बरतें। आज कुछ दुर्घटनाएं या चोरी की संभावना है इसलिए संभलकर रहें।
शुभ अंक- 16  
शुभ रंग- नीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज आपका दिन अच्छे से बीतेगा। पारिवारिक रिश्तों से आर्थिक फायदा मिलेगा। हालांकि अपने बदलते मनोभाव के कारण आप थोड़ा सा खुद को उदास महसूस कर सकते हैं। पुरानी अच्छी चीजों के बारे में विचारकर के आपको अच्छा लगेगा।
शुभ अंक- 8  
शुभ रंग- आसमानी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज धन लाभ की संभावना बन रही है। ऑफिस में समय अच्छा बीतेगा। आपका नेतृत्व मूल्यवान और जरूरी है। उस सम्मान का आनंद लें जो दूसरे अभी आपको दे रहे हैं।
शुभ अंक- 28
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज के दिन आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आप असंभव को संभव करने में पूरी तरह से सक्षम है, लेकिन इसके लिए उपयुक्त जोश और मनोभाव होना जरूरी है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज के दिन आपका मन थोड़ा चंचल और विचलित हो सकता है, जिस कारण आपका काम में मन नहीं लगेगा। मन को थोड़ा शांत रखने का प्रयास करें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- पीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आज का दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, जिस वजह से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- हरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज किसी योजना में निवेश सावधानी से करें। अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। अपनी चिंताओं को उनके साथ शेयर करें जो आपकी सहायता कर सकें।
शुभ अंक- 9  
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आज के दिन किसी अजनबी से मुलाकात आपका जीवन बदल सकती है। अध्यापन से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में लाभ हो सकता है। साथ ही छात्रों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें