फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

05 May Ka Ank Jyotish: जानें रविवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 04 May 2024 05:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
05 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज कोई भी वित्तीय निर्णय लेना घातक हो सकता है इसलिए इससे बचें। जीवन में आया कोई भी दुःख या बदनामी आपको कमजोर नहीं करती बल्कि मजबूत बनाती है। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
नए कार्य को करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें ताकि कोई परेशानी न हो। आज आपको अपने प्रियजनों का भरपूर प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
 किसी समस्या या बाधा का सामना भी कर सकते हैं। आज गाड़ी चलाने से बचें और उसकी जगह सर्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें।  मेहनत का कोई अन्य विकल्प नहीं है इसलिए शॉर्टकट छोड़ें और कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़ें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज आप उत्साह से भरा हुआ महसूस कर रहे हैं लेकिन ऐसे में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अच्छे अनुभव पाने के लिए किसी भी काम को अधूरा न छोड़े। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
व्यापार सम्बन्धी बैठक या टाई अप आपके लिए सहायक हो सकते हैं। नेटवर्किंग आज आपके लिए मुख्य शब्द हैं, जो आपके सपने पूरे करने में आपको मदद कर सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत की संभावना है। सामुदायिक सेवा आप के लिए उपयोगी हो सकती है। ध्यान केंद्रित करें, पूरे मन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
अपने कौशल और गुणों का प्रदर्शन करें, इससे आप पदोन्नति के साथ-साथ अपनी मेहनत के फल को किसी इनाम के रूप में पा सकते हैं। अपने अधीनस्थ से मिला धोखा आपकी उदासी का कारण बनेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन आपके लिए महीने का सबसे अच्छा दिन है। अभी आपका पेशेवर जीवन खासतौर पर उच्च है और यह उतार-चढ़ाव आपको अधिक अवसर प्रदान करेंगे। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
अगर किसी से परेशान हैं तो इन परेशानियों को अपनी उन्नति का मार्ग ही मानें। इस चरण में दूसरों से लगाव न रखें लेकिन दूसरों की सुनें और नए विचारों से शिक्षा लें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें