फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 05 march 2022: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 04 Mar 2022 04:54 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
कार्य में प्रतिस्पर्धा आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य या कुछ दान पुण्य के कार्यों को करने के लिए समय निकालें। शांत रहना और आराम करना इस दिन की ज़रूरत है। ऋण या भविष्य के संकटों से बचने के लिए सभी प्रमुख निर्णयों के बारे में सोचें। 
शुभ अंक- 22 
शुभ रंग-  भूरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज आप हर बात को लेकर भावुक रहेंगे इसलिए छोटी छोटी बातों से निराश न हों। लोगों से बात कर के गलतफहमियों को दूर किया जा सकता है। क्रोध के क्षण में धैर्य का एक पल, दुःख के हजारों पलों से बचे रहने में सहायता करता है।
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- हरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी आप फ्रेश विचारों से भरे हुए रचनात्मक मूड में हैं। इन विचारों को समूहों और क्लबों में दूसरों के साथ शेयर करें। किसी खास रिश्ते के समाप्त होने पर परिस्थिति को अच्छे तरीके और कूटनीति से संभालें।किसी भी निर्णय को लेते हुए अपने साहस पर भरोसा करें।
शुभ अंक- 41 
शुभ रंग-  बैंगनी 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
मन के अंदर की गहरी आत्मनिर्भर प्रक्रियाएं और मानसिक उत्तेजनाएं आपको अपने मूल्यों और प्राथमिकताओं की ओर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती हैं। आपकी सोच में कोई भी उदासीनता या चिंता नहीं है।
शुभ अंक- 32 
शुभ रंग- जामुनी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आपके माता पिता को किसी संकट का सामना करना पड़ सकता है, जिससे घर झगड़ें हो सकते हैं। मरम्मत और नवीनीकरण की भी संभावना है हालाँकि ये महंगा होगा लेकिन काम पर आपके प्रयासों को जल्द ही इनाम मिलेगा।
शुभ अंक-11 
शुभ रंग-  सुनहरा 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6  
आज एक अच्छी मित्रता का रिश्ता बनने वाला हैं यहाँ की दुश्मन भी दोस्त बनेंगे। यह रिश्ते कौशल, ऊर्जा और कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे। आपको लोगों को उत्साहित और उत्तेजित करने की जरूरत है। दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताने का भी योग हैं। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
अच्छी किस्मत आपके साथ है जिसमें यात्रा या आर्थिक लाभ की संभावना है। प्रियजन, अध्यापक या पड़ोसी से विवाद आपके जीवन में तनाव पैदा करेगा। लेखन या कला के बारे में अपनी चिंताओं को पूरी तरह से व्यक्त करें।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आपके लिए आज का दिन तीन शब्दों में परिभाषित किया जा सकता है-आकर्षण,प्रतिष्ठा और दृश्यता।आपकी क्षमताएं और गुण आपकी विशेषता है। काम या पेशे से जुड़े मुद्दे आज आपको लाभ पहुंचाएंगे। काम में मिली सफलता से आप आनंद प्राप्त मिलेगा। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग-  गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
दोस्तों और परिवार के साथ भोजन शेयर करने के लिए समय निकालें। इससे आपको उस रहस्य या नुकसान के बारे बताने का मौका मिलेगा जिससे आप चिंतित हैं। पैसा अभी आपके तनाव का कारण बन सकता है।  
शुभ अंक-15 
शुभ रंग- नीला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें