फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 7 वालों को मिलेगा मेहनत का फल, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Wed, 05 Feb 2025 06:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
05 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
अपने पेशेवर जीवन में उन्नति के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो अब उसे प्राप्त करने का समय आ गया है। आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
अपने काम में निरंतरता और गुणवत्ता बनाए रखें। यह आपको महत्वपूर्ण अवसर दिला सकता है। आपने जो प्रयास किए हैं, उनका परिणाम सामने आ सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज आप एक मजबूत भविष्य की ओर बढ़ेंगे। समझने की कोशिश करें कि आपको किस क्षेत्र में अधिक फोकस करना है। इससे आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आपकी ही कोई गलती आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती है। किसी तरह का लेनदेन करते समय उसकी वापसी जरूर तय कर लें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज ग्रह स्थितियां आपके भाग्य को बल प्रदान कर रही है। सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होने से अपने अंदर गजब की ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
वर्तमान समय में चल रहे व्यवसायिक कामों के साथ कुछ नए कामों में भी मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। कला और मीडिया से जुड़े बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
मेहनत का असर आपके जीवन के हर पहलू पर नजर आएगा। आपने जो प्रयास किए हैं, उनका परिणाम सामने आ सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
समझने की कोशिश करें कि आपको किस क्षेत्र में अधिक फोकस करना है। इससे आप अपने लक्ष्य हासिल कर सकेंगे। आप एक मजबूत भविष्य की ओर बढ़ेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
अपने पेशेवर जीवन में उन्नति के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो अब उसे प्राप्त करने का समय आ गया है। आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है। अपने काम में निरंतरता और गुणवत्ता बनाए रखें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें