फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Sun, 04 Aug 2024 06:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
04 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
अगर आप आत्म विनाशकारी महसूस कर रहे हैं तो अकेले रहने के लिए समय निकालें। रिश्तों में राजनीतिज्ञ बनें। यह समय आत्म विश्लेषण और ध्यान करने व रचनात्मक होना का है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
अगर कोई नुकसान आपको परेशान कर रहा है तो शांति और आशा के लिए अपने दोस्तों और प्रियजनों से मिलें। घरेलू मुद्दों को सुलझाने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज उन कार्यों को कर सकते है जो कई दिनों से रुके हुए हैं। अपने शारीरिक और मानसिक आराम के लिए भी समय निकालें। इस समय आप अपने व्यवसाय में उत्पादन को लेकर चिंतित हैं लेकिन संयम रखें क्योंकि आपके स्वप्न अवश्य पूरे होंगे। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
कुछ घटनाएं आपकी दिनचर्या और जीवन में परिवर्तन ला सकती हैं। दान या नॉन प्रॉफिट कार्यों में भी इस समय आप अधिक रूचि ले सकते हैं। अब बदलाव आपकी पूरी कार्यप्रणाली को बदल देगा जिससे आप समृद्धि और विकास की ओर अग्रसर होंगे। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आप में से कुछ लोगों को आज प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्वी का भी सामना करना पड़ है। एक विजेता की तरह सोचें और मामूली बाधाओं पर भरोसा न करें।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज आपको सरकार और संबंधित एजेंसियों से कोई शानदार प्रस्ताव मिल सकता है जिसके बाद आपका जीवन बदल जाएगा। व्यवसाय में जोखिम लेने से बचें और नई तकनीकों के प्रयोग से पहले नवीनतम मांगों का ध्यान रखें।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आजीविका के लिए नई परियोजनाओं का शुरू होना भी आपके कार्ड में हैं। आज आप अपने कार्यस्थान में परफेक्शन प्राप्त करने के साथ साथ लम्बे समय से अटकी परियोजनाओं पर भी काम करना करना चाहते हैं। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
कोई अनचाहा भय आपको परेशान कर सकता है। आपको अपनी कार्यक्षमता पर पूरा विश्वास है इसीलिए आप हर काम को निर्धारित समय सीमा से पहले पूरा करते है। किसी पर भी आंखे मूंदकर भरोसा न करें।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज आपके मालिक या अधिकारी आप पर पूरी तरह से मेहरबान हैं जिससे आपको प्रशंसा और इनाम मिलने की संभावना है। अगर आपने किसी को उधार दिया है तो धन मिलने में देरी के कारण आपको लेनदेन में नुकसान होगा। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें