फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 05 April 2023: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 05 Apr 2023 07:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
05 April ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आप कोई महत्वपूर्ण अनुबंध, सौदों, टाई-अप और बातचीत पर चर्चा करने के लिए बैठकें कर सकते हैं। अगर आपकी शादी नही हुई है तो विवाह के बारे में विचार-विमर्श की भी संभावना है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
दादी, या ज्येष्ठ स्त्री, आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य पर होगा और उसके लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। चिंता न करें इसका परिणाम बेहतरीन ही आएगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
हाल में आप जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं उसके कारण थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। समय अभी आपके लिए लाभदायक है। रोजाना के कार्यों से बाहर निकल कर अपने विचारों और सपनों का सामना करें। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
किसी भी बड़े पैमाने पर निर्णय लेने से पहले इनकी जांच करें और सोचें। आप में लोगों की प्रतिभा को निखारने की क्षमता है। आज बुरी आदतें आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकती है किन्तु आपका समझदार व्यवहार हर मुसीबत से बचाएगा। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
काम अभी तनाव का स्रोत प्रतीत होगा इसलिए मित्रों के साथ इस मजेदार समय का आनंद लेकर फ़िक्र को हवा में उड़ा दें। किसी भी चीज़ की अधिकता और फ़िजूल खर्च से बचें। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
पारिवारिक रिश्तों से आर्थिक फायदा मिलेगा। अपने बदलते मनोभाव के कारण आप उदास महसूस कर सकते है। पुरानी अच्छी चीज़ों के बारे में विचार कर के आपको अच्छा लगेगा। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
घर पर आप जिन संघर्षों का सामना कर रहे हैं, उनसे निपटें। अपने धन का सोच समझ कर और रिसर्च कर के निवेश करें। कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जब घरेलू मामलें आपके सामने आएंगे तो आप नई मिली समृद्धि का आनंद लेने में सक्षम होंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
संचार के विभिन्न तरीके आपको व्यस्त रखेंगे बस दूसरों से बात करते समय शब्दों का प्रयोग सोच समझ कर करें। अतिरिक्त जिम्मेदारियों को भी आप बखूभी निभाएंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
शिक्षा या आध्यात्मिकता को आगे बढ़ाने से जुडी कोई यात्रा आपके कार्ड में है। शब्दों, चित्रों, कला या संगीत के माध्यम से अपने विचारों को साझा करें। करियर में बदलाव हो सकता है और आर्थिक दबावों को भी महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 1 8
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें