फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 04 April 2023: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 04 Apr 2023 08:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
04 April Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अभी आपका दिमाग केवल बिज़नेस की तरफ है, जिसमे निर्णय लेने के लिए आपके ध्यान की आवश्यकता है। अगर आप विवाहित नहीं हैं, तो यह नए रिश्ते के लिए उचित समय हो सकता है। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
अपने स्तर पर आज खरीद और व्यापार करें। अभी जो इंतज़ाम आप करेंगे, उनसे भविष्य में फायदा होगा। आज निश्चित रूप से आपका मूड ठीक नहीं है इसलिए नौकरी और व्यवसाय के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
एक दिन की छुट्टी लें और अपने भविष्य की योजनाओं के लिए अपने दोस्तों व शुभचिंतकों से परामर्श करें। आपको जो मिल रहा है, आप उसके योग्य है। कार्य में प्रतिस्पर्धा आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
स्वास्थ्य या कुछ दान पुण्य के कार्यों को करने के लिए समय निकालें। शांत रहना और आराम करना इस दिन की ज़रूरत है। ऋण या भविष्य के संकटों से बचने के लिए सभी प्रमुख निर्णयों के बारे में सोचें। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आज के दिन का दिल खोल कर स्वागत करें। बाहरी दुनिया आपको आकर्षित कर रही है और आप इसके हर चरण का आनंद लें रहे हैं। आपकी आकर्षण का केंद्र बने रहने की इच्छा आपकी प्रतिभा को और निखारेगी।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
अभी आप फ्रेश विचारों से भरे हुए रचनात्मक मूड में हैं। इन विचारों को समूहों और क्लबों में दूसरों के साथ शेयर करें। किसी खास रिश्ते के समाप्त होने पर परिस्थिति को अच्छे तरीके से संभालें।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
किसी भी निर्णय को लेते हुए अपने साहस पर भरोसा करें। आज का दिन सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का है। अतीत के कुछ खट्टे मीठे अनुभव भविष्य के दृढ फैसले लेने में मदद करेंगे।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आपके माता पिता को किसी संकट का सामना करना पड़ सकता है, जिससे घर झगड़ें हो सकते हैं। मरम्मत और नवीनीकरण की भी संभावना है हालांकि ये महंगा होगा लेकिन काम पर आपके प्रयासों को जल्द ही इनाम मिलेगा। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
प्रशंसा और विश्वास भरे कुछ शब्द आपको प्रोत्साहित करेंगे । कलात्मक पेशे वालों के लिए आज का दिन सर्वोत्तम हैं। अपने काम को समय पर पूरा करना चिंता का विषय बन सकता हैं। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें