फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 04 March 2023: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 04 Mar 2023 10:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
04 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Shani Uday : 6 मार्च को उदय होंगे शनि,  इन 3 राशियों को मिलेगी अपार सफलता
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आर्थिक हानि अभी आपके दिमाग पर हावी हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आपके ध्यान की ज़रूरत है। जल्दवाजी में कोई भी कार्य न करें। विचार करने और मूल्यांकन में वक्त बिताएं। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
कुछ खाली समय निकाल कर मन की शांति पाना अभी सर्वश्रेष्ठ है। माता-पिता का स्वास्थ्य आज चिंता का विषय हो सकता है। अपने मामलों को स्वयं सुलझाने की कोशिश करें। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
कार्य अभी आपके अधिक समय और ध्यान की मांग कर रहा है। नया प्रशिक्षण आपको दूसरों से अलग बनाने में मदद करेगा। उन दोस्तों के साथ खाली समय बिताकर तनाव से छुटकारा पाएं।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
करीबी लोगों के साथ होने से आपकी चिंता और अकेलापन दूर होगा। अपना और दूसरों का आदर करना आज आपको सम्मान दिलाएगा। दूसरों के प्रति संवेदनशीलता और उदारता आपको सबके आँखों का तारा बना देगी।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
इस समय किसी खास रिश्ते का अंत आवश्यक है। इस नए दौर का मज़ा लेने के लिए तैयार रहें। काम में आप खुद का और आपकी सफलता का मज़ा ले रहे हैं। अपनी रचनात्मकता में व्यस्त रहने से आप अपने आपको पुरस्कृत करेंगे। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना आज आपको अच्छा लगेगा। जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा वही होता है जब आपका परिवार आपको दोस्त समझने लगे और आपके दोस्त आपको अपना परिवार। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
धन मिलने की भी संभावना है। इसका निवेश समझदारी से करें। आज आप जिस ऊर्जा को महसूस करेंगे वो आपको आकर्षण का पात्र बनाएगी। अहंकार न करें क्योंकि यह आपको सफलता में बाधा बन सकता है। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
कोई यात्रा अभी जटिल हो सकती है। इस स्थिति को अच्छा बनाएं। अगर धन का कोई नया स्त्रोत मिला है तो इसका सही से प्रयोग करें। कोई पारिवारिक सदस्य किसी हानि या नुकसान का सामना कर रहा हैं। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आज धन आपकी प्राथमिक चिंता का विषय होगा, आज आप खुशियों की तलाश में हैं।परोपकार, सामाजिक कार्य और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करना आज आपको सुकून देगा। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें