Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज आपके लिए नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज नए अनुबंध या प्रस्ताव के लिए किसी मीटिंग में भाग ले सकते हैं। आप किसी खास के साथ एक छोटी यात्रा पर जायेंगे। जगह की सुंदरता को देखें और बहुत सी तस्वीरें लें। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज का दिन आपके लिए शानदार है। प्रसिद्धि और पहचान मिलेगी जिनका आप और आपके प्रियजन इतने दिनों से इंतज़ार कर रहे थे। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहने वाला होगा। नौकरी में आगे बढ़ने के लिए आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पैसा आपके लिए अभी बड़ी ज़रूरत है। उधार संबंधी समस्याओं को सुलझाएं और खर्च करने की बजाय पैसा बचाएं। शुभ अंक- 25
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज आपका मन आध्यात्म में ज्यादा लगेगा। आप आध्यात्मिक मूड जीवन के उद्देश्य के बारे में जवाब तलाश रहे हैं। कोई यात्रा शायद विदेश यात्रा आपको आपके सब जवाबों का उत्तर ढूंढने में मदद करेगी।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको अपने साहस पर भरोसा रखना होगा। यह समय उस यात्रा के लिए अच्छा नहीं है जिसकी आपने योजना बनाई थी। जोखिम लेने से बचें किन्तु अपने खुशनुमा मूड का मज़ा लें। शुभ अंक-10
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
किसी व्यक्ति को आपकी आवश्यकता हो सकती है क्योंकि वो अभी नुकसान का सामना कर रहे हैं। असंभव शब्द में ही संभव है इसलिए अगर आप कहीं फंस भी जाएँ तो अपना हौंसला न छोड़ें। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आज संकट का योग है इसलिए किसी शुभ कार्य को स्थगित कर दें। अपने मन की घटनाओं को व्यवस्थित करने और निर्णय लेने के लिए समय निकालें। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- केसरिया
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज आपको तनाव और नुकसान की भावनाओं से छुटकारा पा सकते हैं। अपने माता-पिता और बच्चों की ज़रूरतों को पूरा करें। याद रखें, परिवार सबसे पहले आता है और धन के मुद्दे इंतज़ार कर सकते हैं। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
अंक 9
अपने विचारों और प्रेम को करीबी लोगों के साथ शेयर करें। लोगों से सामाजिक और भावनात्मक रूप से बात करें। अपने क्षितिज का विस्तार और नए लोगों के साथ बातचीत आपके सफल होने का एक मौका है। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद