Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो आप बीमारी का शिकार हो सकते हैं। आप ज्यादा स्पष्टवादी है, इसलिए विचारों का विशेष ध्यान दें। मन विचलित रहेगा। मन सामान्य करने के लिए काम में मन लगाए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चालान हो सकता है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
जो लोग किसी व्यापार में लगे हुए हैं उन्हें लाभ मिल सकता है। कार्य को लेकर अपसेट रहेंगे। आपके विकास के रास्ते मुश्किल रहेंगे। दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर संपर्क रहेगा। काम के लिए ऑनलाइन मीटिंग में बिजी रहेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। सुख शान्ति रहेगी। छोटी मोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है मैरिड लाइफ को बैलेंस करने की जरूरत है। आज आपका मन रोमांच से भरपूर रहेगा, जिस कारण उत्साह रहेगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 4
नौकरी में महत्वपूर्ण परिणाम अनुकूल रहेगा। घर परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। आप अपने बच्चों से दोस्ताना रिश्ता रखें। समय आपके पक्ष में है। कोर्ट कचहरी व सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
जीवन साथी से अचानक फायदा होगा अपनी जीवनचर्या में आवश्यक परिवर्तन लायेंगे। आपका मन प्रियतम से मिलने के लिये मचल रहा है। मूड रोमांटिक रहेगा। प्रेमी व जीवन साथी के साथ समय ज्यादा व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग– पीली
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 6
उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे की भावना को समझकर उसके अनुरूप व्यवहार करेंगे। आर्थिक संकट कम होंगे धन लाभ मिलेगा।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग- हरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आज आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। शाम तक स्थितियां सुधरेंगी। प्रेम सम्बन्धों के मामले में दिन चुनौतियों भरा रहेगा। धन और रिश्तों को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक हालात हावी हो सकते हैं। पैसे की तकलीफ हो सकती है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग- क्रीम
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
जीवनसाथी का सम्बन्ध मधुर रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज धन का आगमन हो सकता है। घर का सामान खरीद सकते है। यात्रा होगी लेकिन फलदायी नहीं हो सकती है।
शुभ अंक -1
शुभ रंग- लाल