अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता से भरपूर रहेगा। आप जो भी ठानेंगे, उसे पूरा करने की क्षमता रखेंगे। निजी रिश्तों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी और पार्टनर से सहयोग मिलेगा। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं, लेकिन आसपास के लोग आपका साथ देंगे। प्रेम जीवन में थोड़ी नर्मी और समझदारी रिश्तों को मजबूत बनाएगी। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
दिन रचनात्मकता और नई योजनाओं को जन्म देने वाला रहेगा। आप जो कुछ भी करेंगे उसमें नयापन होगा। प्रेम में रोमांच और जुड़ाव दोनों बना रहेगा। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
दिन थोड़ा धीमा हो सकता है, लेकिन धैर्य और सटीक योजना से लाभ मिलेगा। रिश्तों में ईमानदारी और पारदर्शिता ज़रूरी होगी, वरना गलतफहमी हो सकती है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज नए मौके मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाज़ी नुकसान पहुंचा सकती है। भागदौड़ भरे दिन में भी अगर आप थोड़ा वक्त पार्टनर को देंगे, तो रिश्ते में नयापन आएगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
यह दिन प्यार, सौंदर्य और संतुलन से जुड़ा रहेगा। परिवार या पार्टनर के साथ मधुर समय बीतेगा। भावनाएं प्रबल होंगी और आपको सराहना भी मिलेगी। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
यह समय आत्मनिरीक्षण और मन की शांति तलाशने का है। बाहर से शांत और भीतर से गहराई वाले आज किसी अपने से भावनात्मक बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज मेहनत का दिन है, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। रिश्तों में दृढ़ता और स्थायित्व महसूस होगा। आप आज किसी पर विश्वास कर सकते हैं। शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
आज ऊर्जा और उत्साह का संचार रहेगा। नेतृत्व की भावना रहेगी और आप दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। प्रेम जीवन में भावनाएं मुखर होंगी और आत्मीयता बढ़ेगी। शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।