फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 03 दिसंबर: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 03 Dec 2020 06:28 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions 03 December 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और उसकी वजह से हर काम को अच्छे से कर पाएंगे। परिवार का वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा और आप स्थिति को शांत करने का प्रयास करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- B K R 
वाणी में कड़वाहट न आने दें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाई बहनों से सुख मिलेगा और वे आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी शांति रहेगी और जीवनसाथी घर के कामों में व्यस्त रहेगा। 
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
number
अंक- 3 
नाम अक्षर- C G L S
स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता आपको शारीरिक कष्ट दे सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अत्यधिक गुस्से और अहम की भावना का त्याग करें। आपकी मित्र मंडली में इजाफा होगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- D M T 
परिवार के प्रति समर्पित रहेंगे और किसी बात को लेकर चिंतित भी। आपकी बातों के लोग कायल होंगे और इससे आपका प्रभाव उन पर पड़ेगा। यदि आपका कोई मकान नहीं है, तो उस दिशा में प्रयास बढ़ेंगे।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
नाम अक्षर- E H N X
आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। आप एक साथ कई कामों में व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसके बावजूद भी आपके काम समय पर निपट जाएंगे। धन का अच्छा लाभ मिलेगा। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- U V  W
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और किसी यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण संबंधित आदेश प्राप्त हो सकता है। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला

8 of 10
number
मूलांक 7
नाम अक्षर- O Z 
आज का दिन काफी मामलों में आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो उसमें आपकी छवि मजबूत होगी और वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आप चढ़े रहेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा

9 of 10
number
अंक - 8 
नाम अक्षर - F P
आज आप मन से प्रसन्न रहेंगे। चाहे स्थितियां कैसी भी हों, आप अपने अंदर गजब की शांति महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र के सिलसिले में किसी सुदूर यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनेगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक 9
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा और प्रयासों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका मनोबल ऊपर रहेगा और पारिवारिक जीवन में हल्की-फुल्की नोक-झोंक के बावजूद शांति रहेगी। 
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें