फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 04 August : मूलांक 8 वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Mon, 04 Aug 2025 06:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi:  अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। 
विज्ञापन
1 of 10
04 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपको नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे, लेकिन क्रोध और अहंकार से बचना जरूरी है वरना छवि को नुकसान हो सकता है। सीनियर्स के साथ विनम्र रहें। रिश्तों में अधिकार जताने की बजाय सामने वाले की भावनाओं को समझें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज आप थोड़े भावुक हो सकते हैं और दूसरों की बातें जल्दी असर डाल सकती हैं। इसलिए सोच-समझकर फैसले लें। निजी रिश्तों में उलझन हो सकती है, लेकिन बात करके सुलझाया जा सकता है। रचनात्मक कामों में मन लगेगा और अच्छे नतीजे मिलेंगे।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आप अपने लक्ष्य की तरफ आज ज्यादा फोकस्ड रहेंगे। करियर में कोई नई दिशा पकड़ सकते हैं। किसी योजना की शुरुआत करने का भी विचार बनेगा। बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद होगी। पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है, फिजूलखर्ची से बचें।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
दिन अच्छा गुजर सकता है। छोटी-छोटी योजनाएं भी बड़ा असर डाल सकती हैं। ऑफिस में नियमितता और व्यवस्था से काम करें। पुराना कोई झगड़ा सुलझ सकता है। यात्रा या बाहरी संपर्क में सतर्कता रखें  हर किसी पर भरोसा न करें।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
परिस्थितियों में बदलाव हो सकते हैं। ऑफिस में लिए गए अचानक फैसले अच्छे या बुरे असर ला सकते हैं, इसलिए जल्दीबाज़ी से बचें। मीडिया, मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। निजी जीवन में कुछ तनाव आ सकता है, लेकिन संयम रखें।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। कला और सौंदर्य से जुड़े कामों में मन लगेगा। किसी खास इंसान के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेम में व्यावहारिक बनें।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज आप कुछ गहराई से सोच सकते हैं, लेकिन भावनाओं में बहने से बचें। कई फैसले अकेले लेने पड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। थोड़ी मानसिक थकान महसूस हो सकती है, लेकिन समय के साथ सुधार होगा। ध्यान या आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
काम का दबाव आज बढ़ सकता है, लेकिन आप समझदारी से सब कुछ संभाल लेंगे। कोई रुका हुआ काम सीनियर की मदद से आगे बढ़ सकता है। पैसों से जुड़ी बातों में साफ-साफ योजना बनाएं और जोखिम से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे तनाव महसूस हो सकता है।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज आप जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। किसी नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है। ऑफिस में विरोधियों से निपटने में कामयाब रहेंगे और मुश्किल हालातों को संभाल पाएंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। लव लाइफ में संयम रखना जरूरी है।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें