फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 03 August: मूलांक 2 वालों का दिन रहेगा उतार चढ़ाव भरा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sun, 03 Aug 2025 06:11 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi:  अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। 
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन नेतृत्व और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आपके विचारों को महत्व मिलेगा और लोग आपकी बातों को सुनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नया अवसर मिल सकता है। हालांकि, अहंकार से दूरी बनाना ज़रूरी है, वरना संबंधों में खटास आ सकती है। परिवार से सहयोग मिलेगा और पिता या वरिष्ठजन से लाभ संभव है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। किसी करीबी के साथ गलतफहमी हो सकती है, लेकिन आप अपने शांत स्वभाव से स्थिति संभाल लेंगे। कला, संगीत या लेखन जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोग कुछ नया और रचनात्मक कर सकते हैं। चंद्रमा के प्रभाव से मन थोड़ा चंचल रहेगा।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आपकी बुद्धिमत्ता और सलाह को आज विशेष रूप से सराहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा और कोई बड़ी ज़िम्मेदारी भी आ सकती है। आध्यात्मिक या धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यदि आप विद्यार्थी हैं, तो पढ़ाई में फोकस बना रहेगा। वरिष्ठों से लाभ की संभावना है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
दिन थोड़ा अनिश्चितताओं से भरा हो सकता है। कोई योजना अंतिम समय में बदल सकती है या कोई तकनीकी समस्या आ सकती है। राहु का प्रभाव नई चुनौतियाँ ला सकता है, लेकिन आपकी व्यावहारिकता से समाधान भी मिल जाएगा। सावधानी बरतें और कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज आप तेज़ गति से सोचेंगे और नए आइडियाज में व्यस्त रहेंगे। व्यापार, मीडिया, मार्केटिंग और संवाद से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। छोटी यात्रा का योग है, जो लाभदायक रहेगी। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात या बात हो सकती है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज का दिन सुंदरता, प्रेम और आराम का है। जीवनसाथी या प्रेमी से रिश्ते में मधुरता आएगी। अगर आप फैशन, कला, डिजाइन या कस्टमर से जुड़े क्षेत्र में हैं, तो अच्छी सफलता मिलेगी। कोई सुंदर वस्तु खरीदने का मन बन सकता है। थोड़ी विलासिता की ओर रुझान रहेगा।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज का दिन आत्मविश्लेषण का है। आप गहराई से सोचेंगे और किसी निजी बात को लेकर चिंतन करेंगे। ध्यान और एकांत में समय बिताने की इच्छा होगी। कोई पुराना सपना या रुका हुआ प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकता है। जीवन में कुछ रहस्यमय अनुभव हो सकते हैं।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आपके लिए परिश्रम और धैर्य का दिन है। कार्यों में विलंब हो सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें। पुराने कर्ज या भुगतान से संबंधित काम निपट सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता ज़रूरी है, खासकर हड्डी या जोड़ से संबंधित।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कोई नया काम शुरू करने का यह अच्छा समय है। प्रतियोगिता या खेल-कूद में भाग लेंगे तो सफलता मिलेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी बात पर विवाद की संभावना है। सामाजिक कार्यों में भाग लेकर आत्मसंतोष मिलेगा।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें