फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 03 September: मूलांक 6 वालों को व्यापार में कई नए अवसर प्राप्त होंगे, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Wed, 03 Sep 2025 06:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
03 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

03 September Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। काम से जुड़ा कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर न लें, वरना आगे चलकर परेशानी हो सकती है। साथ ही, किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। काम या रिश्तों में ठोकर लग सकती है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन सतर्क रहना ज़रूरी है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ सकती है। कुछ कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मन बेचैन रहेगा। लेकिन घबराने की जगह धैर्य से काम लें। सोच-समझकर लिया गया हर फैसला आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज घर में किसी मेहमान या अपने प्रियजन के आने से व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग की भावना रखें, पुराने मतभेद भूल जाएं। मिलजुल कर चलने से काम आसान होंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन हल्का महसूस होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। खासकर मानसिक तनाव से दूर रहना जरूरी होगा, वरना इसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है। खुद के लिए कुछ समय निकालें, शांति और अकेलेपन से राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में अच्छे नतीजों के लिए थोड़ा और प्रयास करना होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज का दिन प्रोफेशनल रूप से व्यस्त रह सकता है। आप दोस्तों के साथ किसी प्रोजेक्ट पर चर्चा कर सकते हैं या कोई नई योजना बना सकते हैं। लेकिन काम की अधिकता से थकान हो सकती है। परिवार में स्थिति सामान्य रहेगी और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जिससे संतुलन बना रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज व्यापार या करियर से जुड़े कुछ नए मौके आसपास दिख सकते हैं, लेकिन आपको उन्हें पहचानने और उन पर काम करने की जरूरत होगी। किसी से भी टकराव या बहस से बचें यह आपके पक्ष में नहीं जाएगा। वाहन चलाते समय खास ध्यान रखें। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बित सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 10

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज दिन थोड़ा भावनात्मक या तनावपूर्ण रह सकता है। घर के किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं, जिससे आप खुद को थोड़ा अलग-थलग महसूस करेंगे। लेकिन बातचीत के जरिए बहुत कुछ सुलझाया जा सकता है। घूमने-फिरने का मन बन सकता है, जिससे मूड बेहतर होगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 7

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज मन में बहुत-सी भावनाएं उथल-पुथल कर सकती हैं। परिवार में खासकर पिता से कोई बात बिगड़ सकती है, इसलिए बातों में संयम और शांत रवैया बनाए रखें। काम से जुड़े नए संपर्कों से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा, जिससे थोड़ी चिंता हो सकती है। धैर्य रखें, स्थिति जल्दी सुधरेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपको काम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। साहसिक निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा, लेकिन फोकस बनाए रखें क्योंकि मन भटक सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, जिससे संतुलन बना रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 18




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें