Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
धन को लेकर सावधान रहें, उधार लेने या किसी बड़ी खरीद से बचें। कई लोग और पालतू जानवर आपपर निर्भर हैं इसलिए दुर्घटना या चोट से बचने के लिए ध्यान से यात्रा करें। शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
कड़ी मेहनत आपको भविष्य में संपत्ति देगी। अभी परिवार के साथ भोजन करने और संगीत का आनंद लें। नए निर्णय लेने के लिए पूरे महीने में आज का दिन सबसे बेहतर है। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
जल्दबाजी में आप अपने स्वयं को या आसपास को बदलना चाहेंगे। बाहरी संसार से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। अगर आपको अपने अन्दर कुछ भी पसंद नहीं है तो उसे आप जब चाहे बदल सकते हैं। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
नए रचनात्मक निरीक्षण अभी आपको आकर्षित कर रहे हैं। आत्मविश्वास के साथ नए अवसरों का पीछा करें। इस समय मौके का फायदा उठाने से आपको भविष्य में सौभाग्य और संतुष्टि प्राप्त होगी। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आप अपनी आय और ज्ञान बढ़ाने व पदोन्नति के बारे में सोच सकते हैं। आपके दिमाग में अपने अस्तित्व को लेकर सवाल उठ सकते है। संबंधों को मजबूत बनाना आज के दिन का केंद्र बिंदु होगा। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
कोई नुकसान या अलगाव आपको फिरवापस जाने के लिए मजबूर कर सकता है। मन की शांति और जो टूटा हुआ है, उसे जोड़ने के लिए इस मौके का फायदा उठायें। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
दादा दादी या बुजुर्गों को आपकी देखभाल की ज़रूरत होगी। आराम करें और विलासिता से बचें। यह समय आत्मनिरीक्षण का है। नए दोस्त बनायें किंतु पुराने दोस्तों से भी बातचीत करना न छोड़ें। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आप अभी हुए वित्तीय लाभों का उत्सव मनाने के लिए तैयार हैं। आपका करिश्मा नए रिश्तों के लिए मार्ग बना रहा है। मित्र और भाई बहन आपके साथ जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
अंक 9
अभी उत्सव मनाने का समय है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है और मूल्यांकन भी सकारात्मक रहेगा। आपके सहकर्मी और सुपरवाइज़र आपके प्रयासों के लिए सराहना कर रहे हैं। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा