अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
काम में मन लगेगा, साथ ही सब ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी। न्यायालयीन मामलों में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। कारोबार में विस्तार और नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ने की संभावना है। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आय में उतार-चढ़ाव होगा। मामा पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। विरोधी शांत होंगे। विवादों में विजय की प्राप्ति होगी। यात्राओं के योग टलने की संभावना है। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
ये दिन बिना बाधा के कार्य संपन्न हो सकता है। विघ्र कई आएंगे, लेकिन प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी। दोपहर में आय में कमी आ सकती है। माता अनुकूल रहेगी। निवेश से बचें और उधार किसी को नहीं दें। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
नौकरी में अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। पैरों में दर्द रहेगा और संतान को रोग संबंधी चिंता हो सकती है। मानसिक तनाव रहेगा। किसी से सहायता मिलने की उम्मीद न करें। अकेले ही विजय प्राप्त करनी होगी। शुरुआत में कुछ कठिनाई हो सकती है। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
दोपहर से स्थितियों में सुधार संभव है। वैचारिक रूप से मजबूत रहेंगे, किंतु आर्थिक मामलों को संभालना पड़ेगा। जोखिम लेने का प्रयास नुकसानदायक हो सकता है। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
ये समय आवेश पर नियंत्रण रखने का होगा। नुकसान होने की संभावना रहेगी। आय के मामले चिंताजनक हो सकते हैं। घरेलू विवाद होने की संभावना है और निजता भंग हो सकती है। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
योग्यता में वृद्धि के साथ सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को रिजल्ट बेहतर प्राप्त होने की संभावना है। प्रसन्नता पूर्वक दिन की शुरुआत होगी। दोपहर में कोई चौंकाने वाली खबर प्राप्त हो सकती है। समय आय के मामलों को बेहतर बनाकर रखेगा और सभी कार्य समय पर संपन्न होंगे। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
स्वयं के प्रयास से हार को जीत में बदलने में सफल होंगे। किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त होगी। दोपहर बाद आय के मामलों में कमी आ सकती है और संतान से कोई चिंताजनक समाचार प्राप्त हो सकता है। दिन अंत में सुधार दिखाई देगा। शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9
समय सफलता दिलाने वाला है। आगे बढ़ने से कुछ हानि होने की संभावना है। धन की आवक श्रेष्ठ रहेगी। अटके कार्य होंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है, उलझनें सुलझेंगी। शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी