अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
यह समय है कार्य का मूल्यांकन और अपनी प्रबंधकीय क्षमता का प्रदर्शन करने का है। रैंक में उन्नति की भी संभावना है। आज सार्वजनिक मामलों में हिस्सा लेना आपके लिए परेशानी का कारण हो सकता है इसलिए शांत रहें। शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
अपने रोजाना के कामों से ब्रेक लें और आत्मनिरीक्षण करें। नशा केवल आपके लिए नहीं, बल्कि आपके प्रियजनों के लिए भी नुकसानदायक है इसलिए नशें से बचें। शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आपके माता पिता या अध्यापक इस समय एक तनावपूर्ण चरण से गुजर रहे हैं। आप स्वयं को अनदेखा या दोषी महसूस कर सकते हैं। उन्हें आराम और समर्थन देने की कोशिश करें। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
पिछले कुछ समय से आप बहुत काम कर रहें थे और अब समय है थोड़ी देर ब्रेक लेना का। आज अपने पुराने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। निडर हो कर अपनी बात कहें और समझाएं। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
जीवनसाथी के साथ किसी नए स्थान पर घूमने जा सकते हैं। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। अपने सपने पूरे करने के लिए दृष्टिकोण में परिवर्तन लाएं। शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आज आप अपनी एक नई पहचान बनाएंगे, जिससे लोग आपका सम्मान करेंगे। कहीं यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सिल्वर
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
कोई नुकसान और दुर्घटना आपको परेशान कर सकती है। सौभाग्य आपके साथ होगा बस अपने आकर्षण और अच्छी भावना को शो करें। शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
अंकल या भाई आपके लिए तनाव का कारण होंगे। रिश्तों में खास कर अपने करीबी लोगों से मतभेद को दूर करने के लिए समय निकालें। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गहरा नीला
अंक 9
अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान का मज़ा लें। आपको एक सक्षम लीडर के रूप में देखा जा रहा है। आप अपने उद्देश्य के बारे में अच्छे से जानते हैं और आपको पता हैं कि इसके लिए कड़ी मेहनत विकल्प नहीं बल्कि ज़रूरत हैं। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया