Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है तो मूलांक 1 होगा)
पेशेवर कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में छोटी यात्राएं संभव हैं। लेकिन सेहत के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला होगा। प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के बीच कुछ मतभेद पनप सकते हैं। शुभ अंक- 35
शुभ रंग- गहरा लाल
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है तो मूलांक 2 होगा)
नौकरीपेशा जातकों को लिए दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप कोई भी काम करें तो उसमें एकाग्रता जरूर बना कर रखें। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें और गुस्से को काबू में रखें। शुभ अंक - 31
शुभ रंग - बैंगनी
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो मूलांक 3 होगा)
आज आपके करियर में उछाल देखने को मिल सकता है। आप अपने कौशल के बल पर कोई भी मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। पार्टनर की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। शुभ अंक - 26
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा)
नौकरीपेशा जातकों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपने साथी के प्रति मन में कुछ ख्याल आ सकते हैं जिसको आपको जरूर पूरा करना होगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी। शिक्षा के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। शुभ अंक - 15
शुभ रंग - नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो मूलांक 5 होगा)
नौकरी के बेहतर अवसर आपको मिल सकते हैं। जिसमें वेतनवृद्धि और प्रमोशन के योग भी है। जीवन शैली में बदलाव आ सकता है। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। अचानक धन लाभ भी होगा जिसमें आपका किसी को दिया हुआ उधार धन वापस मिल सकता है। दिनभर सकारात्मक नजरिया बना रहेगा। पार्टनर संग रिश्ते बेहतर रहेंगे। शुभ अंक - 17
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म महीने की किसी भी 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा)
धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी जिससे आप मुश्किल से मुश्किल काम बहुत ही आसानी से करने में कामयाब रहेंगे। कुछ पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है जिसमें आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। आपकी सेहत में कुछ नुकसान होने का अंदेशा है। शुभ अंक - 10
शुभ रंग - गुलाबी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो मूलांक 7 होगा)
आज आपको किसी तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धर्म-कर्म की तरफ आपका रूझान बढ़ सकता है। दिन लाभ से भरा रह सकता है। परिवार के सदस्यों की जररूतों को ध्यान में रखते हुए आपके कुछ एक्ट्रा खर्चें हो सकते हैं। शुभ अंक - 6
शुभ रंग - लाल
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8,17 या 26 तारीख को हुआ है तो मूलांक 8 होगा )
पूरा दिन सकारात्मकता से भरा रहने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। कला कौशल के बल पर आप आज मुश्किल से मुश्किल काम को आसानी से करने में कामयाब होंगे। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। शुभ अंक - 1
शुभ रंग - नीला
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9,18 या 27 तारीख को हुआ है तो मूलांग 9 होगा)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। कार्यों में तेजी आएगी। काम के सिलसिले में यात्राएं कर सकते हैं। जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलने से मन में चल रही किसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज आपको आवेश में आकर कोई भी काम नहीं करना है। शुभ अंक-15
शुभ रंग - सफेद