फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 02 May 2024 07:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
02 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपके मालिक या अधिकारी आप पर पूरी तरह से मेहरबान हैं जिससे आपको प्रशंसा और इनाम मिलने की संभावना है। अगर आपने किसी को उधार दिया है तो धन मिलने में देरी के कारण आपको लेनदेन में नुकसान होगा। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
कानूनी मामले में जीत मिलेगी। अच्छे संबंध आम तौर पर आपसी जरूरतों पर आधारित होते हैं। लोग आपको केवल तभी समझ सकते हैं अगर वो समझना चाहते हों। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आपकी शक्ति से आपकी प्रभावशीलता बढ़ेगी। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। याद रखें इस दुनिया का हर व्यक्ति आपको मदद नहीं करेगा इसलिए अपना ध्यान स्वयं रखें।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज आप अपने आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। कार्यस्थल में आने वाली मुश्किलों असहाय न महसूस करें बल्कि पूरा साहस बटोर कर हर कार्य को पूरा करें। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आपके सितारे बता रहे हैं कि जल्द ही धन लाभ होगा या पदोन्नति भी मिल सकती है। आज का वक्त है अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयास करना का, जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आपकी कड़ी मेहनत अब रंग लाने वाली है और आपके कौशल अब कार्यस्थल पर भी पहचान जाएंगे, जिससे आर्थिक लाभ होगा। बड़ी उपलब्धियों के लिए बड़ी महत्वाकांक्षा की आवश्यकता होती है, इसलिए बड़ा सोचें। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज व्यापार में बिक्री या खरीद करते समय सावधान रहें क्योंकि धन के नुकसान की संभावना है। आप अपनी क्षमताओं को अच्छे से जानते हैं और अब इनका पूरा प्रयोग करेंगे।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
योजनाएं बनाते समय पार्टनर्स और करीबी साथी की सलाह लें। अपने विकास के लिए नए कार्य और नए अवसरों को खोजें। नए विचार और कल्पनाएं आपके जीवन को संवार देंगे। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
कोई महत्वपूर्ण यात्रा आपकी दिनचर्या में बदलाव ला सकती है। अपने जीवन में रंग भरने के लिए अपने दोस्तों से मिलें और उनके साथ समय बिताएं। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें