फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 03 May 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 03 May 2022 07:39 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आज कुछ लोगों के साथ आपकी पैसों की लेनदेन हो सकती है। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज जीवनसाथी से मतभेद समाप्त हो सकता है। प्यार के पल लौटेंगे। काम को लेकर चिंता रहेगी परंतु जल्दी ही परिस्थितियों में सुधार होगा। 
शुभ अंक- 33
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज आप बच्चों के साथ समय अधिक से अधिक बिताएं। शाम को साथियों का साथ अच्छा बीतेगा। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय अपने शब्दो का चयन सही करें। भौतिक आवश्यकताओं की खरीददारी को लेकर जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।
शुभ अंक- 05
शुभ रंग-  हल्का हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज आपको सुनहरे और अच्छे परिणाम मिलेंगे। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। अपने साथी के लिए कुछ बेहतरीन पकवान बनाएंगे। आज का दिन आपके कमजोर पड़े रिश्तों में जोश भर सकता है। खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
नौकरीपेशा लोगों को थोड़ी समस्या रहेगी लेकिन शीघ्र ही इसका निदान हो जायेगा। प्रचार सम्बन्धी अपनी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी से प्रेम-सम्बन्ध मधुर बना रहेगा। 
शुभ अंक- 24
शुभ रंग-  सफेद
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से गौर करें। प्रेम-सम्बन्ध में निकटता आएगी। आज अपने जीवनसाथी से उम्मीदें पूरी होंगी।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- हल्का हरा
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आयात-निर्यात और ज्वैलरी के क्षेत्र में लाभ होगा। अपने प्रियजन से मुलाकात सुखद अनुभव देगी। जीवनसाथी आपको यह बता सकता है कि आप के साथ रहने का क्या-क्या खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
शुभ अंक- 22 
शुभ रंग-  हल्का नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
व्यवसाय या करियर में आ रही समस्याओं में राहत महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी जिंदगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-  हरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
मानसिक रूप से सकारात्मक विचारो से लबरेज रहेंगे। खर्च पर अंकुश लगाएं। बढ़िया समय है। पारिवारिक संपत्ति के वाद-विवाद में उलझने बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
शुभ अंक - 2 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
भाग्य का सितारा प्रबल होगा। व्यवसाय में आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा और जमीन से सम्बन्धित विवादों में आपकी जीत होगी। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। बच्चों के साथ समय बिताकर सुकून भरा दिन जी सकेंगे। 
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें