Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
कारोबार को लेकर सतर्क रहें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। पुरानी दिक्कतें दूर होंगी। शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज दिनभर किसी से विवाद न करें नहीं तो परेशानियां आ जाएंगी। छात्रों को किसी विशेषज्ञ से मार्गदर्शन मिल सकता है। बच्चों के करियर से जुड़े निर्णय आप ले सकते हैं। शुभ अंक- 7
शुभ अंक- नीला
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक रूतबा बढ़ेगा। संतान को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है। खर्च ज्यादा होने से परेशानी बढ़ेगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
आज के दिन किसी काम को अधूरा न छोड़ें। आलस्य न करें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। पैतृक संपत्ति से जुड़ा हुआ विवाद हल हो सकता है। शुभ अंक- 16
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
आपको दिन के चढ़ने के साथ नई जिम्मेदारी मिलेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का दिन बेहतर साबित होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक उन्नति के लिए आप नए प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
किसी से विवाद हो सकता है। इसके चलते मानसिक तनाव रहेगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर अनबन हो सकती है। जो जातक किसी व्यापार में है उनको लिए दिन मुनाफा से भरा रहने वाला होगा। शुभ अंक- 2
शुभ रंग- केसरिया
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक- 7
सेहत सामान्य रहेगी। यात्रा न करें। कारोबार को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएं। आज आपको मित्रों का साथ मिलेगा। शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नारंगी
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
अपने फैसलों को अपने खास व्यक्ति के विचारों को जानने के बाद ही लें। बैठकों व लेनदेन में सावधानी बरतें और घर में हुए मतभेदों को सुलझाने की दिशा में काम करें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- केसरिया
अंक 9
अगर आप असहाय महसूस कर रहे है तो अपने प्रियजनों की सहायता लें। दूसरों लोगों पर हावी न हों बल्कि उनकी बातों को सुनना भी सीखें। शुभ अंक- 17
शुभ रंग- लाल