फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 03 July: मूलांक 3 वालों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Thu, 03 Jul 2025 07:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
03 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 3 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज कुछ ज्यादा जिम्मेदारियां का बोझ रहेगा और आप उन्हें बेहतर तरीके से पूरा भी कर लेंगे। अगर प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई विवाद चल रहा है तो उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से हल करें। परिवार और समाज में आपको विशेष मान-सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। लेकिन साथ ही ये भी ध्यान रखें कि किसी की बातों में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखें।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
व्यवसाय में धन लाभ की स्थिति बन रही है। इस समय मार्केटिंग और प्रोडक्ट की क्वालिटी बढ़ाने पर ध्यान दें। साथ ही बदलाव संबंधी योजनाओं पर कार्य शुरू होगा। नौकरी पेशा लोग आवेश में आकर अपने बॉस व अधिकारियों से संबंध न बिगाड़ें।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज आपके धैर्य परीक्षा हो सकती है। बीते समय में किए कार्यों के परिणाम धीरे-धीरे सामने आएंगे। अपने काम पर भरोसा रखें। किसी पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
नई योजनाओं पर सोच-समझकर काम करें। आत्मनिरीक्षण का समय है, बिजनेस में निवेश और विस्तार से पहले गहन विश्लेषण करना होगा। शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोग किसी महत्वपूर्ण निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों के परिणाम की प्रतीक्षा करें, जल्द ही कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। फ्रीलांसिंग करने वाले लोग धैर्य बनाए रखें, प्रोजेक्ट्स में स्थिरता आने में समय लग सकता है।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
समस्याओं का समाधान होगा। आय में सुधार होगा। विरोधियों का प्रभाव नष्ट होगा। अपने अंदर शक्ति का अनुभव करेंगे। दोपहर में सावधानी रखनी होगी। अनावश्यक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, साथ ही कार्यों में देरी भी होगी। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
शाम का समय अनुकूल रहेगा। आय में सुधार होगा और यात्रा सुखद रहेगी। व्यापारिक समस्याएं समाप्त होंगी और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। सर्दी-खांसी की समस्या। दांत दर्द हो सकता है। मुंह में छाले और अपच की समस्या रह सकती है।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और खुद में भरपूर आत्मविश्वास महसूस करने के लिए अपनी क्षमता को करियर, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में लगाएं। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें