फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 03 जनवरी: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 03 Jan 2021 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions 03 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
नए साल की सभी ज्योतिष घटनाओं को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष 2021



विज्ञापन

2 of 10
number
मूलांक 1
आज आपको सम्मान मिलेगा। परिवार में सहयोग की भावना विकसित होगी। व्यापारिक सौदे करते समय सावधान रहें। लोन आदि लेने से बचें। 
शुभ अंक - 25
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक 2
आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। दिन जमीन जायदाद और वाहन सम्बन्धी मामलों के लिये अच्छा साबित हो सकता है। परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है। 
शुभ अंक-2, शुभ रंग- ब्राउन।

4 of 10
number
मूलांक 3
आपकी रचनात्मक प्रतिभा आज खुलकर लोगों के सामने आयेगी। लोगो को आपका काम पसंद आएगा अध्यात्मिक क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से सकारात्मक रिलेशन रहेगा । मेहमानों का आगमन हो सकता है। 
शुभ अंक-3, शुभ रंग –केसरिया।
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक 4
आज कुछ कष्ट हो सकता है। सहकर्मी से अनबन हो सकती है। आपकी प्रतिष्ठा कुछ समय के लिए ऊपर रहेगी। विदेश की यात्रा हो सकती है। परिवार के लोगों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 9, शुभ रंग - हल्का पीला।
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक 5
घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। सहकर्मियों से बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र में अपने प्रयासों को लेकर मन में संतोष रहेगा। सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बीतेगा। जमीन जायदाद की बिक्री और खरीद को लेकर आज योजना बन सकते हैं। 
शुभ अंक – 10, शुभ रंग – हल्का नीला।
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक 6
प्रियतम से मुलाकात रिश्तों में रंग लाएगी। विवाह योग बन सकता है कार्यालय में आपको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कलात्मक कार्यों में रुचि रहेगी।
शुभ अंक – 9, शुभ रंग– गुलाबी।

8 of 10
number
मूलांक 7
 सम्पत्ति के मामले में जागरूक रहे आपके सम्बन्धों के सामाजिक रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। आज आप किसी भी दस्तावेज पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें। प्रेमी- प्रमिकाओं के बीच सम्बन्ध मजबूत होंगे।
शुभ अंक- 7 और शुभ रंग- पीला

9 of 10
number
मूलांक 8
आर्थिक परिणाम बेहतर होंगे। आज काम पर नजर बनाए रखें कोई गड़बड़ हो सकती है। भाईयों से थोड़ा अनबन रह सकती है। संतान के प्रति विशेष ध्यान देना पड़ेगा। जीवनसाथी से भावनात्मक रवैया रहेगा। 
 शुभ अंक – 5, शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक 9
कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां मेहनत के अनुरूप प्राप्त होगी। व्यापार में विस्तार की योजना किसी कारणवश लम्बित होती चली जायेगी। आपके मन में असंतुष्टि का भाव रहेगा। किसी कार्यक्रम को लेकर परेशान रहेंगे। प्रेम-प्रसंगों में विश्वास पैदा होगा। 
शुभ अंक – 11, शुभ रंग – लेमन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें