फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 02 जनवरी: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 02 Jan 2021 07:58 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions 02 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।





 

नए साल की सभी ज्योतिष घटनाओं को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष 2021

विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक 1
आपके लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। पारिवारिक जीवन में अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक 2
आज आपके आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ की प्रबल संभावना है। किसी अप्रिय घटना से मन को दुखी न करें।
शुभ अंक - 42 
 शुभ रंग -  पीला 

4 of 10
number
मूलांक 3
परिवार के सदस्य की किसी बात से आहत होंगे। बेटी का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें किसी वस्तु की खरीददारी में ठगे जा सकते हैं। दिन सुस्त रहेगा। आपको बहुत आलस्य आयेगा।
शुभ अंक - 11 
शुभ रंग - नीला 
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक 4
आज का दिन अच्छा बीतेगा। ज्यादा बोलने की वजह से आप फंस सकते हैं, इसलिए कम बोलें, लेकिन प्रभावशाली तरीके बालें। लोग आज आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।  
शुभ अंक - 45
शुभ रंग - जामुनी
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक 5
आज आपकी पाचन क्रिया कुछ कमजोर हो सकती है। इसलिए गरिष्ठ भोजन न करें। आज पुराने दोस्तों से कुछ पुरानी बातें साझा करके अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक 6
आज सकारात्मक सोच के साथ अपना कार्य संपन्न करेंगे। आपकी यही एटीड्यूड लोगों को पसंद आएगा। कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ लगेंगे।।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग हरा

8 of 10
number
मूलांक 7
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी होगी। लेकिन खर्चों में वृद्धि संभव है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - बैगनी

9 of 10
number
मूलांक 8
आज सोशल मीडिया पर आप कुछ ज्यादा ही सक्रिय रहेंगे। किसी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। हालांकि इस द्वंद्व में आपकी विचारधारा हावी रहेगी।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक 9
आज किसी कारण से मन आशांत रह सकता है । वैवाहिक जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। सभी से मधुरता से बात करें। आज के दिन व्यापार अच्छा रहेगा।
शुभ अंक - 26
शुभ रंग - लाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें