फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 03 December: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 03 Dec 2022 07:58 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
3 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
कुछ नया, रोमांचक और मज़ेदार करने के लिए समय निकालें। बाहरी रूप में बदलाव से आपको अपनी रचनात्मकता के बारे में बताने का मौका मिलेगा। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
संबंधों में राजनीति करने से आपकी पदोन्नति हो सकती है। बच्चों के साथ समय बिताने से खुशियां और साथ के साथ कुछ रोमांटिक पल मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
कोई भी जोखिम लेने में संकोच न करें क्योंकि इनका परिणाम चमत्कारी रहेगा। धन से जुड़े हुए विषय आपकी सुस्त ज़िन्दगी में उत्साह लाएंगे।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आप काम की व्यस्तता से ब्रेक लेने के लिए तैयार हैं। परिवार के लिए समय निकालें। इससे आपकी अकेलापन और वियोग की भावना कम होगी। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
आज आप अपने दोस्तों से सलाह लेना चाहेंगे जो वास्तव में आपसे प्यार और आपकी चिंता करते हैं।प्रियजनों के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आपको किसी यात्रा या विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपके पिता या पिता जैसा कोई आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
नए व्यवसाय या आध्यात्मिक खोज के माध्यम से खुद को चुनौती दें। एक अध्यापक आपको अच्छे भविष्य को खोजने में मदद करेगा। जिन्हें आप प्यार करते है वो ही आपकी प्रेरणा और सच्ची राय का स्रोत हैं।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
इशारों पर नाचने वाले लोग आपकी कोई मदद नहीं कर सकते। अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालें और परिवार के साथ व्यतीत करें।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आध्यात्मिकता और रहस्य अभी आपको आकर्षित कर सकते हैं। अपने सपनों और दृष्टिकोणों पर भरोसा रखें। कोई निजी हानि आपको दुखी करेगी। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें