फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 02 August: मूलांक 6 वाले अपने गुस्से को करें नियंत्रित, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sat, 02 Aug 2025 06:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi:  अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। 
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देना होगा। कोई अनावश्यक खर्च आपकी योजनाओं में रुकावट डाल सकता है। हालांकि दिन शुभ रहेगा, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें। अगर किसी से जरूरी बातचीत करनी है तो शब्दों का चयन सावधानी से करें क्योंकि आपकी बातों का गहरा असर हो सकता है।
शुभ अंक: 52
शुभ रंग: सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज कार्य से संबंधित कुछ दबाव महसूस हो सकता है। नई शुरुआत करने से बचें, चाहे वह नया प्रोजेक्ट हो या कोई समझौता। दिनभर व्यर्थ की बातचीत और सोशल मीडिया से दूर रहना ही अच्छा रहेगा, नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। अपने विचारों को शांत रखें।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
लव लाइफ में कुछ गलतफहमियां उभर सकती हैं। पार्टनर से खुलकर बात करें और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें, खासकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
कार्यक्षेत्र में आज पूरी ईमानदारी और फोकस के साथ काम करने की जरूरत है। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें और शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि एकाग्रता में कमी हो सकती है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज आपके लिए सोच-समझकर निर्णय लेने का दिन है। जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। बिजनेस करने वालों को अपने साझेदार से सहयोग और लाभ मिलेगा। कोई नया मौका भी दस्तक दे सकता है, उसका सही मूल्यांकन करें।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपको अपने गुस्से और शब्दों पर पूरा नियंत्रण रखना होगा। एक छोटी सी बात रिश्तों में बड़ी दरार ला सकती है। संपत्ति और लेन-देन से जुड़े मामलों में अपनों से अनबन हो सकती है, इसलिए व्यवहार में संतुलन बनाकर रखें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आपका कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है, जिससे मन को राहत मिलेगी। हालांकि, परिवार या रिश्तेदारों से कोई दुखद समाचार मिल सकता है, इसलिए भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहें। ध्यान रखें कि हर बदलाव स्थायी नहीं होता।
शुभ अंक: 27
शुभ रंग: वायलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है। खासकर स्वास्थ्य और वाहन से जुड़ी सावधानी बरतें। किसी दुर्घटना या चोट की संभावना है, अत: यात्रा करते समय सतर्क रहें। मानसिक रूप से भी थोड़ा बोझ महसूस कर सकते हैं, इसलिए आराम और संयम जरूरी है।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
राजनीति या नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। कार्यों में सफलता मिल सकती है। हालांकि, निवेश करते समय सतर्क रहें और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं, संवाद और समझदारी से मामला सुलझाएं।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: लेमन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें