फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Sat, 03 Aug 2024 06:47 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
पारिवारिक उलझनों को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग-  लाल
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
पारिवारिक बिजनेस को लेकर पिताजी से बातचीत करेंगे। यदि आपने किसी योजना में निवेश किया था, तो उससे आपको लाभ मिलने की संभावना है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक-02
शुभ रंग- हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। निवेश के लिए अभी रुकना होगा।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-  हल्का नीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
अपनी मेहनत और प्रयास से आप बाधाओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। आज आपका ध्यान आपके करियर पर होगा।
शुभ अंक-55
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे लोग किसी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते है।
शुभ अंक- 90
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ में मुलाकात होगी। काम में किसी प्रकार की भी लापरवाही न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
शुभ अंक-88
शुभ रंग- आसमानी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
भाई व बहनों से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे।
शुभ अंक- 90
शुभ रंग- बैंगनी

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आप अपने कामों को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी कोई उलझन परिवार के सदस्यों के सामने अवश्य रखें।
शुभ अंक-01
शुभ रंग-  पीला
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी का साथ व सहयोग बना रहेगा।
शुभ अंक-77
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें