Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सहयोगियों का साथ मिलेगा। आपके भीतर मौजूद और ऊर्जा शक्ति आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। अगर आप नौकरी करते हैं, तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
सावधानी से चलें और दिखावे से बचें। अपने प्रेमी को खुश करने के लिए आप झूठ का सहारा लेंगे। धन खर्च होगा। अपने पर विश्वास रखें। इससे रिश्ते मजबूत होंगे।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - सुनहरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
धार्मिक और आध्यात्मिक विश्वास आज लोगों को प्रेरित करेगा। आपका सामजिक जीवन में प्रभाव बढ़ेगा। संगीत विद्या के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातक कार्य में संतोष महसूस करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 43
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
कार्य क्षेत्र में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन दिक्कतों से पार पा लेंगे। आपके कार्य की सराहना होगी। दिन बेहतर रहेगा। ऐसे दोस्तों से सावधान रहें, जो आपको गलत राह ले जाने का कार्य करते हैं।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - आसमानी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
दफ्तर में धैर्य रहकर कार्य करें। निजी जीवन में किसी तरह का बंधन महसूस करेंगे। सहनशक्ति की कमी रहेगी। पत्नी से कलह हो सकती है। कॉलेज या ऑफिस में प्रेम के नए संबंध बन सकते हैं।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - फिरोज़ी
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
पारिवारिक जीवन में कुछ समय के लिए परेशानियां आ सकती हैं। प्रेमी से या जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि हर परिस्थिति में शांति और संयम के साथ काम लें।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग - हरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
किसी कार्य के लिए आपको धन की आवश्यकता पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर आएंगे। आपका आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। आज इस अंक के अविवाहितों में से कुछ की शादी या सगाई फिक्स हो सकती है।
शुभ अंक - 17
शुभ रंग - केसरिया
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
शुभ संकेत मिल रहे हैं। धन लाभ की प्रबल संभावना है। पत्नी का साथ भाग्य में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - हल्का पीला
अंक 9
आपको अपने कार्य पर पूरी तरह से फोकस करने की जरुरत है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा, लेकिन आलस्य से बचना होगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - गहरा नीला