फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 02 August: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 02 Aug 2022 12:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Daink ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक - 1 
आज आपको सावधान रहना चाहिए। अपने कर्मचारियों व सहकर्मियों की गतिविधि पर पूरी नजर रखें, हो सकता है व्यवसाय से संबंधित परेशानी सामने आएं। जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक - 2
आज आप परिवार की जरूरत का सामान खरीद सकते है। वाहन ध्यान से चलाएं। परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना घटित हो सकती है। संतान की शिक्षा पर खर्चा हो सकता है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- लाल

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक - 3
नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस अंक के व्यक्तियों को आज भाषण कला, इंटरव्यू में भाग लेने का मौका मिल सकता हैं।  
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- हल्का हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक - 4
परिवार के लिए आज आप खरीदारी कर सकते हैं। पति पत्नी के आपसी संबंध मजबूत होंगे और आपसी समझ बढे़गी। नए लोगों से आपका संपर्क बन सकता हैं। आपके व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगे।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक - 5 
अगर कुछ नया कार्य करना चाहते हैं तो अच्छा दिन है। व्यर्थ के विवाद से बचें। छोटी यात्रा पर जा सकते है, जो लाभप्रद होगी। अपने विवेक के कारण मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होंगे।
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक - 6
मशीनरी आदि उपकरण खराब होने की वजह से कार्य में बाधा आ सकती है। कार्य की अधिकता के कारण तनाव में आ सकते है। 
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक - 7
आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान चाहने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। फिजूल खर्चीं पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बैंक से वाहन या मकान के लिए आप ऋण ले सकते है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- हरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक - 8
धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। आप जो भी कार्य करेंगे सब कुछ ठीक प्रकार से संपादित होगा। पत्नी के सहयोग की वजह से पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा। अगर धन में बढ़ोत्तरी चाहते हैं तो निवेश के लिए समय उपयुक्त है।
शुभ अंक- 8 
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक - 9
रिश्तेदारों से आज किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा नहीं की जा सकती हैं। पारिवारिक सुख शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा करने का शौक पूरा होगा।
शुभ अंक- 32 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें